गया जी में खेत जा रहे व्यक्ति पर गिरी बिजली, हुई मौत, पत्नी-बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़
रोते-बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network
गया जी में खेत देखने जा रहे किसान विनोद पासवान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई. तेज बारिश के दौरान हुई इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है. 52 वर्षीय विनोद पासवान परिवार के अकेले कमाने वाले सदस्य थे, जिनकी मौत से परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है.
गया जी के आमस थाना क्षेत्र के दरना तेतरिया गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान मजदूर 52 वर्षीय विनोद पासवान की मौत हो गयी. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
तेज बारिश के दौरान गिरी बिजली
मृतक के चचेरे भाई जितेंद्र पासवान ने बताया कि विनोद पासवान धान का खेत देखने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश शुरू हो गयी. बारिश के बीच आकाश में बिजली चमकने लगी. इस दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गयी, जिसकी चपेट में आने से विनोद पासवान गंभीर रूप से झुलस गये और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी.
अनुमंडलीय अस्पताल ले गए परिजन
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें लेकर शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी.
मजदूरी कर चलाते थे परिवार, मौत से खड़ा हुआ आर्थिक संकट
ग्रामीणों ने बताया कि विनोद पासवान किसान मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है.

पत्नी ललिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल, पीछे छोड़ गए दो बच्चे
पति की मौत के बाद पत्नी ललिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों के अनुसार मृतक के दो बच्चे हैं. घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए