Gaya News : अजनामा गांव में विवाहिता की हत्या कर कुएं में फेंका शव

Updated:
विज्ञापन

Gaya News : सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के अजनामा गांव में टिंकू कुमारी उर्फ रिंकी की हत्या कर शव को कुएं में फेंक देने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

बाराचट्टी. सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के अजनामा गांव में टिंकू कुमारी उर्फ रिंकी की हत्या कर शव को कुएं में फेंक देने का मामला प्रकाश में आया है. रविवार को थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि विवाहिता की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिये जाने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों के सहयोग से शव को निकला गया. महिला की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी. उसके दो बच्चे हैं. घटना की सूचना पाते ही विवाहिता के मायकेवाले फतेहपुर के कारीलपुर गांव में अजनामा पहुंच गये हैं. इस घटना के बाद से विवाहिता के पति अजय यादव व ससुर कुलदीप यादव घर से फरार हो गये हैं. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन