गया में भीषण गर्मी का कहर, कस्तूरबा विद्यालय की 6 छात्राएं अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में इलाजरत छात्राएं

टिकारी प्रखंड के मखपा गांव स्थित कस्तूरबा विद्यालय में भीषण गर्मी का असर छात्राओं की सेहत पर देखने को मिला. प्रचंड गर्मी की चपेट में आने से करीब 6 छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई.

विज्ञापन

Gaya News: (विजय पांडेय) टिकारी प्रखंड के मखपा गांव स्थित कस्तूरबा विद्यालय में भीषण गर्मी का असर छात्राओं की सेहत पर देखने को मिला. प्रचंड गर्मी की चपेट में आने से करीब 6 छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई. हालत खराब होने पर सभी छात्राओं को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गर्मी लगने से बिगड़ी छात्राओं की हालत

जानकारी के अनुसार मखपा गांव स्थित कस्तूरबा विद्यालय में पढ़ने वाली करीब छह छात्राएं अचानक चक्कर, कमजोरी और घबराहट की शिकायत करने लगीं. देखते ही देखते उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया

छात्राओं की हालत बिगड़ने के बाद विद्यालय प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तुरंत अनुमंडल अस्पताल टिकारी में भर्ती कराया गया. अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.

Also Read: गया जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में पंचायत पुरस्कार से होंगी सम्मानित

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन