गया सदर अस्पताल का रोस्टर जारी: शनिवार को सुबह और शाम की शिफ्ट में बैठेंगे ये 8 विशेषज्ञ डॉक्टर, देखें लिस्ट
गया जी स्थित सदर अस्पताल.
जयप्रकाश नारायण अस्पताल (सदर अस्पताल) में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की सुविधा को देखते हुए शनिवार का ओपीडी रोस्टर जारी कर दिया गया है. मरीजों की सहूलियत और गर्मी को देखते हुए ओपीडी का संचालन दो पालियों में किया जा रहा है.
Gaya News : जितेंद्र मिश्र की रिपोर्ट. जयप्रकाश नारायण अस्पताल (सदर अस्पताल) में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की सुविधा को देखते हुए शनिवार का ओपीडी रोस्टर जारी कर दिया गया है. मरीजों की सहूलियत और गर्मी को देखते हुए ओपीडी का संचालन दो पालियों में किया जा रहा है. पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पाली शाम 4 बजे से 6 बजे तक चलेगी. अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से अपील की है कि वे समय सारिणी और संबंधित डॉक्टरों की उपलब्धता के अनुसार ही अस्पताल पहुंचें ताकि उन्हें बेवजह इंतजार न करना पड़े.
आपके शहर में
शनिवार की ओपीडी में तैनात रहेंगे ये विशेषज्ञ डॉक्टर
- मेडिसिन (General Medicine): डॉ. हेमंत कुमार
- शिशु रोग (Pediatrics): डॉ. शैलेश कुमार
- स्किन (Dermatology): डॉ. विमल कुमार रंजन
- सर्जरी (General Surgery): डॉ. संजय कुमार सिंह
- ऑर्थो (Orthopedics): डॉ. अभिषेक कुमार
- गायनी (Gynecology): डॉ. संध्या प्रसाद
- ईएनटी (ENT – नाक, कान, गला): डॉ. अंकिता सिन्हा
- गैर संचारी रोग (NCD): डॉ. एमई हक और डॉ. मधु कुमारी गुप्ता
मरीजों के लिए जरूरी सलाह
भीड़ से बचने के लिए मरीजों को समय से अस्पताल पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन पर्चा कटवा लेने की सलाह दी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए