Gaya News : चोरी की 10 बाइकों के साथ पांच आरोपित गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Dec 2024 7:50 PM

विज्ञापन

Gaya News : बाराचट्टी थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से चोरी की 10 बाइकों के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बाराचट्टी. बाराचट्टी थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से चोरी की 10 बाइकों के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि जानकारी मिली थी कि बाराचट्टी के बलथर गांव के बिशुनदेव यादव का पुत्र दिलचंद उर्फ राजेश कुमार बाइक रिपेयरिंग का काम करता है. दिलचंद चोरी की बाइक खरीद-बिक्री में शामिल रहता है. सूचना के बाद पुलिस ने जाल बिछाते हुए दिलचंद को उसकी दुकान से गिरफ्तार कर लिया. दुकान से पुलिस ने दो बाइकें बरामद की. बरामद बाइकें चोरी की थी. दिलचंद ने पुलिस को बताया कि वह चोरी की गाड़ियों के खरीद-बिक्री में शामिल रहता था और उसके एवज में उसे कमीशन मिलता था. दिलचंद की निशानदेही पर पुलिस ने काहुदाग और निमियाटांड़ गांव से आठ बाइकों को बरामद किया. संबंधित मामले में निमियाटांड़ गांव के होरिस मांझी के पुत्र रूपन मांझी , केशो मांझी के पुत्र प्रदीप मांझी और जवाहर यादव के पुत्र दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गये लोगों के घर से भी बाइकें बरामद की गयीं. इधर, भलुआ स्थित एक होटल से बाइक चोरी मामले में दोआठ गांव से जीतू कुमार को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गये सभी आरोपितों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया. ज्ञात हो कि बाराचट्टी इलाके में पिछले दो सालों से कई बाइकों की चोरी की घटना हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन