Gaya News : हाइवा के धक्के से साइकिल सवार मजदूर की हुई मौत, ड्राइवर को भीड़ ने पीटा

Updated:
विज्ञापन

Gaya News : गुरुआ थाना क्षेत्र के टंडवा मोड़ के निकट बुधवार की शाम हाइवा की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गयी.

विज्ञापन

गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र के टंडवा मोड़ के निकट बुधवार की शाम हाइवा की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान दुब्बा पंचायत के अईला गांव के 50 वर्षीय मजदूर अर्जुन पासवान के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि अर्जुन पासवान अपने घर से साइकिल पर सवार होकर घरेलू सामग्री की खरीदारी करने के लिए गुरुआ बाजार आ रहा था. इसी बीच गुरुआ से करमाईन की ओर तेज रफ्तार से जा रहे बालू लदे हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी. इससे साइकिल चालक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. इस घटना से गुस्साए लोगों ने हाइवा चालक की पकड़ कर पिटाई कर दी. हालांकि इस घटना की जानकरी पाकर स्थानीय पुलिस दल-बल के साथ पहुंचकर हाइवा चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है. वहीं शव को बरामद कर अंत्यपरीक्षण के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष मो सरफराज इमाम ने बताया कि बालू लदे हाइवा की टक्कर से अईला गांव के मजदूर अर्जुन की मौत हुई है. चालक को इलाज के लिए सीएचसी गुरुआ में भेजा गया है और वाहन को बरामद कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन