Gaya News : कुर्किहार विकास समिति बौद्ध पर्यटकों को आने का देगी निमंत्रण

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gaya News : कुर्किहार विकास समिति ने बुधवार को बड़ी देवी स्थान परिसर में ग्रामीणों के साथ एक बैठक आयोजित की. बैठक के दरम्यान समिति सदस्यों ने बताया कि आपके सहयोग से हम कुर्किहार को पर्यटन के नक्शे पर जीवित करने का प्रयास कर रहे हैं.

विज्ञापन

वजीरगंज. कुर्किहार विकास समिति ने बुधवार को बड़ी देवी स्थान परिसर में ग्रामीणों के साथ एक बैठक आयोजित की. बैठक के दरम्यान समिति सदस्यों ने बताया कि आपके सहयोग से हम कुर्किहार को पर्यटन के नक्शे पर जीवित करने का प्रयास कर रहे हैं. यहां की धरोहरों से पूरे विश्व का संग्रहालय शोभायमान हो रहा है, जबकि यहां के गढ़ व प्राचीन प्रतिमाओं का संरक्षण तक नहीं किया जा रहा है. कुर्किहार को केवल पर्यटन नक्शे से जोड़कर सरकार अपने सारे दायित्वों को भूल चुकी है, जिसे पुन: जीवंत करते हुए हमारे समिति सदस्य के लोग पर्यटकों को आमंत्रण देकर यहां की ऐतिहासिक घटनाओं से रूबरू करवायेंगे. कुर्किहार पत्रिका का प्रकाशन किया जायेगा और बौद्ध महोत्सव में हमारा एक दल पर्यटकों को यहां आने के लिए प्रेरित करेगा. इससे प्रतमिाएं तो संरक्षित होंगी ही साथ में क्षेत्र का विकास भी संभव हो सकेगा. बैठक में 15 सदस्यीय टीम का गठन भी किया गया, जो सभी गतिविधियों में सक्रिय रूप से योगदान देंगे. वहीं गांव में 50 सदस्यों की एक टीम भी बनायी गयी जो आने वाले पर्यटकों को सहयोग प्रदान करेगी. इस मौके पर समिति सदस्य धीरज कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन