मार्केट अपडेट: काजू, बादाम से लेकर ताजे फलों तक, जानिए आज बाजार में क्या हैं जरूरी चीजों की कीमतें

Published by : PRANJAL PANDEY Updated At : 28 May 2026 6:30 AM

विज्ञापन

गया जी मंडी.

बाजार में खरीदारी के लिए निकलने से पहले अपनी जेब का बजट तय करना बेहद जरूरी है. आज प्रमुख मंडियों में सोने और चांदी की कीमतों ने जहां सबको हैरान किया है, वहीं सूखे मेवे, मसाले और ताजे फलों के बाजार में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

Gaya News : नीरज कुमार की रिपोर्ट. बाजार में खरीदारी के लिए निकलने से पहले अपनी जेब का बजट तय करना बेहद जरूरी है. आज प्रमुख मंडियों में सोने और चांदी की कीमतों ने जहां सबको हैरान किया है, वहीं सूखे मेवे, मसाले और ताजे फलों के बाजार में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. क्वालिटी के आधार पर चीजों के दाम अलग-अलग हैं. ग्राहकों की सुविधा के लिए नीचे कीमती धातुओं से लेकर किराना और फलों तक के ताजा भाव की पूरी लिस्ट दी गई है.

कीमती धातुएं

वस्तुभाव
सोना (24 कैरेट)लगभग 1.50 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)*
शुद्ध चांदीलगभग 2.58 लाख रुपये (प्रति किलोग्राम)*
(नोट: पाठकों से अनुरोध है कि सोने-चांदी के आंकड़ों की पुष्टि स्थानीय ज्वेलर से अवश्य कर लें.)

सूखे मेवे, मसाले और किराना

आइटमभाव (रुपये में)मात्रा
काजू880 – 980प्रति किलो
किशमिश420 – 460प्रति किलो
मखाना900 – 960प्रति किलो
अखरोट गिरी1040 – 1160प्रति किलो
बादाम गिरी860 – 920प्रति किलो
पिस्ता सादा (बिना छिलका)2600 – 2650प्रति किलो
पिस्ता (साल्टेड छिलके के साथ)1200 – 1250प्रति किलो
जीरा280 – 300प्रति किलो
गोलकी (काली मिर्च)780 – 840प्रति किलो
मिर्च (सूखी)240 – 260प्रति किलो
धनिया160 – 180प्रति किलो
हल्दी160प्रति किलो
छोटी इलायची3200 – 4000प्रति किलो
बड़ी इलायची2600 – 2800प्रति किलो
शहजीरा1400प्रति किलो
जावित्री3200प्रति किलो
दालचीनी600 – 700प्रति किलो
कबाबचीनी3600प्रति किलो
जायफल1400प्रति किलो
सौंफ280प्रति किलो
रिफाइंड (750 ML)140 – 145प्रति पैकेट
सरसों तेल (1000 ML)170 – 175प्रति पैकेट
पीली सरसों120प्रति किलो
मेथी90प्रति किलो
सूखा नारियल460 – 480प्रति किलो
शुद्ध घी640 – 780प्रति लीटर

ताजे फलों के भाव

फल का नामभाव (रुपये में)मात्रा
सेब200 – 240प्रति किलो
कीवी100 – 120तीन पीस
केला40 – 60प्रति दर्जन
आम60 – 100प्रति किलो
खीरा30 – 40प्रति किलो
तरबूज20 – 30प्रति किलो
लालमी (खरबूजा)30 – 40प्रति किलो
पपीता40 – 50प्रति किलो
संतरा160 – 180प्रति किलो
अंगूर200 – 220प्रति किलो
लीची (बंगाल)100 – 120प्रति किलो
अनार180 – 210प्रति किलो
विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

मूल रूप से गोपालगंज के रहनेवाले प्रांजल पांडेय के पास पत्रकारिता का 13 वर्षों का विस्तृत अनुभव है. पिछले 12 वर्षों से प्रभात खबर से जुड़े प्रांजल, फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग के विशेषज्ञ हैं. इसके अलावा राजनीति, खेल और सिनेमा पर भी इनकी गहरी पकड़ है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन