गया में बनेगा बिहार का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल हब, डोभी IMC प्रोजेक्ट को मिली करोड़ों की मंजूरी…

निर्माणाधीन इंडस्ट्रियल ओपी के पास खड़े पुलिस पदाधिकारी
गया जिले के डोभी में विकसित हो रहे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए सम्राट कैबिनेट ने जलाशय, सुरक्षा व्यवस्था, सड़क और पुल निर्माण समेत कई अहम योजनाओं को मंजूरी दी है.
Gaya News:(ओमकार सिन्हा) पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर को लेकर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. गया जिले के डोभी में विकसित हो रहे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए सम्राट कैबिनेट ने जलाशय, सुरक्षा व्यवस्था, सड़क और पुल निर्माण समेत कई अहम योजनाओं को मंजूरी दी है. इस परियोजना को बिहार के औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.
428 करोड़ से बनेगा विशाल जलाशय
डोभी स्थित अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर के लिए सरकार ने 8.5 एसीएम क्षमता वाले जलाशय निर्माण को मंजूरी दी है. इस परियोजना पर करीब 428 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. इंडस्ट्रियल क्लस्टर की पानी की जरूरतों और ग्राउंड वाटर रिचार्ज को ध्यान में रखते हुए 324 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है. प्रारंभिक चरण में प्रतिदिन 8.5 एमएलडी जलापूर्ति का लक्ष्य रखा गया है.
इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में बनेगा समर्पित थाना और BMP कैंप
कॉरिडोर की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए प्रशासनिक ब्लॉक में समर्पित कॉरिडोर थाना बनाया जायेगा. इसके लिए जमीन समतलीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है. साथ ही बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस BMP-17 का स्थायी कैंप भी इसी सुरक्षा जोन में स्थापित किया जायेगा.
50 एकड़ जमीन गृह विभाग को हस्तांतरित
बिहार कैबिनेट ने गृह विभाग को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-17 बोधगया वाहिनी के स्थायी कैंप निर्माण हेतु डोभी प्रखंड के मुखिया क्षेत्र के समीप 50 एकड़ सरकारी भूमि निशुल्क हस्तांतरित करने की मंजूरी दी है. इससे औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जायेगा.
1670 एकड़ जमीन पर विकसित होगा मेगा प्रोजेक्ट
सरकार द्वारा इस औद्योगिक प्रकल्प के लिए कुल 1670.22 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई है. इसमें 636.88 एकड़ सरकारी और 1016.24 एकड़ निजी रैयती भूमि शामिल है. अधिकांश भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण का कार्य पूरा कर लिया गया है.
1800 पिलर लगाकर होगा सीमांकन, जल्द बनेगी बाउंड्री वॉल
परियोजना क्षेत्र के सीमांकन के लिए बियाडा के अंतर्गत 1800 पिलर लगाने का लक्ष्य रखा गया है. प्रशासन के अनुसार सीमांकन का कार्य काफी हद तक पूरा हो चुका है. इसके बाद बाउंड्री वॉल निर्माण का काम शुरू किया जायेगा.
निलांजना नदी पर बनेगा फोरलेन पुल
इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए निलांजना नदी पर चौड़ी फोरलेन पुल योजना को भी मंजूरी मिल गई है. आरसीडी शेरघाटी डिवीजन ने जीटी रोड से इंडस्ट्रियल पार्क तक एलाइनमेंट स्वीकृत कर दिया है. इस योजना पर लगभग 113.84 करोड़ रुपये खर्च होंगे.
जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार जमीन समतलीकरण पूरा होते ही इस वर्ष पुल और सर्विस लेन का निर्माण शुरू होने की संभावना है. सरकार और विकास एजेंसियां मिलकर परियोजना को तेजी से पूरा करने की दिशा में काम कर रही हैं.
Also Read: जीतनराम मांझी को धमकी देनेवाला ‘सरदार’ गिरफ्तार, पुलिस ने पटना से उठाया, जानिए क्या है पूरा मामला…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










