गया लोको कॉलोनी में 44 जर्जर रेलवे क्वार्टर ध्वस्त, अतिक्रमण और असामाजिक गतिविधियों पर लगेगी रोक
गया लोको कॉलोनी में जर्जर रेलवे क्वार्टरों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का जायजा लेते अधिकारी.
गया लोको कॉलोनी में लंबे समय से जर्जर पड़े 44 रेलवे क्वार्टरों को आरपीएफ और इंजीनियरिंग विभाग ने मिलकर ध्वस्त कर दिया. इस कार्रवाई से असामाजिक गतिविधियों और अतिक्रमण पर रोक लगेगी. रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा मजबूत हुई.
Gaya Ji News : की संपत्ति एवं भूमि की सुरक्षा को लेकर रविवार को गया लोको कॉलतोड़वाने के दौरान आरपीएफ और इंजीनियर विभागोनी में बड़ी कार्रवाई की गयी. लंबे समय से परित्यक्त और जर्जर अवस्था में पड़े कुल 44 रेलवे क्वार्टरों को आरपीएफ और रेलवे इंजीनियरिंग विभाग की संयुक्त टीम ने ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई का उद्देश्य जर्जर भवनों से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं के साथ-साथ असामाजिक गतिविधियों और अतिक्रमण की आशंका को कम करना था.

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया के निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव, उप निरीक्षक विकास कुमार, सहायक उप निरीक्षक एमके अकेला समेत आरपीएफ के जवान मौजूद रहे. वहीं इंजीनियरिंग विभाग की ओर से सहायक मंडल अभियंता ऋषिकेश मीना, आईओडब्ल्यू एसके सिन्हा, आईओडब्ल्यू ओपी गौतम सहित अन्य कर्मचारी मौके पर तैनात रहे.
कार्रवाई का कारण
आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि लोको कॉलोनी में कई क्वार्टर लंबे समय से उपयोग में नहीं थे और जर्जर हो चुके थे. ऐसे भवनों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी. साथ ही सुनसान व परित्यक्त भवनों का असामाजिक तत्वों द्वारा इस्तेमाल किए जाने की संभावना से भी रेलवे की सुरक्षा प्रभावित हो सकती थी.
संयुक्त अभियान
आरपीएफ और इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सभी चिह्नित 44 क्वार्टरों को ध्वस्त कराया. कार्रवाई के दौरान मौके पर रेलवे की भूमि और अन्य संपत्तियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया. इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.
अधिकारियों की मौजूदगी
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव, उप निरीक्षक विकास कुमार, सहायक उप निरीक्षक एमके अकेला, सहायक मंडल अभियंता ऋषिकेश मीना, आईओडब्ल्यू एसके सिन्हा और आईओडब्ल्यू ओपी गौतम सहित अन्य कर्मचारी मौके पर तैनात रहे.
भविष्य की सुरक्षा
अधिकारियों ने बताया कि परित्यक्त जर्जर क्वार्टरों को हटाने से रेलवे की भूमि को सुरक्षित रखने के साथ भविष्य में अतिक्रमण की संभावनाओं पर भी रोक लगाने में मदद मिलेगी. ध्वस्तीकरण की पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं सकुशल तरीके से संपन्न हुई.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए