गुरुआ में बंद घर में लाखों की चोरी, नकद, जेवरात और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हुए चोर

Updated:
विज्ञापन

परिजॉन के साथ गुरुआ थाना पहुंची पीड़िता

Gaya Ji News : गुरुआ के जलपा गांव में चोरों ने एक बंद पड़े घर से लाखों रुपये के नकद, जेवरात और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए। घर की मालकिन ड्यूटी से लौटीं तो टूटा ताला देखकर हक्की-बक्की रह गईं।

विज्ञापन

Gaya Ji News : गुरुआ थाना क्षेत्र के जलपा गांव में चोरों ने बंद पड़े एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर मुख्य गेट का ताला बिना तोड़े किसी तरह घर के अंदर घुस गए और कमरे का ताला तोड़कर नकद राशि, जेवरात सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कमरे का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात पर किया हाथ साफ

पीड़िता नेहा वर्मा ने बताया कि वह 26 जून को अपने घर में ताला लगाकर औरंगाबाद जिले के नवीनगर रेफरल अस्पताल में ड्यूटी के लिए चली गई थीं. शुक्रवार, 10 जुलाई को जब वह वापस लौटीं और मुख्य गेट का ताला खोलकर घर के अंदर पहुंचीं, तो कमरे का ताला टूटा हुआ मिला. उन्होंने देखा कि कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा था. गोदरेज और बक्से का ताला भी टूटा हुआ था. जांच करने पर करीब 1.50 लाख रुपये नकद, लाखों रुपये मूल्य के जेवरात, खेत से संबंधित रसीदें, बैंक पासबुक तथा स्कूटी की चाबी गायब मिली.

अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए दिया आवेदन

घटना के बाद नेहा वर्मा ने गुरुआ थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया. उन्होंने चोरी गए सामान की पूरी जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराई है.

कई दिनों से बंद था घर, पुलिस कर रही जांच

गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि घर कई दिनों से बंद था, इसलिए चोरी की वारदात किस दिन हुई, इसकी सटीक जानकारी अभी नहीं मिल सकी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

Also Read : बोधगया फोरलेन हादसे में बड़ा खुलासा, ट्रक की रॉन्ग साइड एंट्री बनी चार युवकों की मौत की वजह



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन