डुमरिया के छकरबंधा गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था ने ली एक और जान, 40 वर्षीय संतोष पासवान की मौत

Updated:
विज्ञापन
Gaya Ji News

मृतक के घर लगी ग्रामीणों की भीड़

Gaya Ji News : गया जिले के डुमरिया प्रखंड के छकरबंधा गांव में जर्जर बिजली तार ठीक करने के दौरान करंट लगने से 40 वर्षीय संतोष पासवान की मौत हो गई. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.

विज्ञापन

गया जी से मनोज मिश्रा की रिपोर्ट
Gaya Ji News : डुमरिया प्रखंड के छकरबंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत छकरबंधा गांव में गुरुवार को बिजली का करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान गांव निवासी जगदीश पासवान के 40 वर्षीय पुत्र संतोष पासवान के रूप में की गई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार संतोष पासवान अपने घर तक बिजली पहुंचाने वाले पोल से जुड़े जर्जर तार को ठीक कर रहे थे.

करंट लगने के बाद अस्पताल पहुंचा पीड़ित, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

इसी दौरान अचानक बिजली आपूर्ति शुरू हो गई और वे करंट की चपेट में आ गए. तेज करंट लगने से वे गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गए. घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, डुमरिया पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. आसपास के लोग भी शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे रहे. घटना की सूचना पर छकरबंधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की.

मृतक संतोष पासवान की फाइल फोटो

करंट हादसे के बाद ग्रामीणों ने जर्जर बिजली तार बदलने की उठाई मांग

छकरबंधा थानाध्यक्ष शमशेर आलम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया भेजा जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. ग्रामीणों ने जर्जर बिजली तारों की समय पर मरम्मत कराने और बिजली विभाग से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

Also Read : बिहारशरीफ में बढ़ते जाम और जलजमाव पर DM-एसपी की हाई लेवल बैठक, सड़क जाम और अर्बन फ्लडिंग पर प्रशासन का एक्शन प्लान तैयार

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन