नदरपुर के देल्ही इंग्लिश स्कूल में स्मार्ट क्लास शुरू, तकनीकी रूप से सशक्त होंगे छात्र

Updated:
विज्ञापन

बैंक अधिकारी का स्वागत करते स्कूल कर्मचारी

Gaya Ji News : गया जिले के डोभी प्रखंड स्थित देल्ही इंग्लिश स्कूल, नदरपुर में आधुनिक स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया. पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक गुंजन कुमार मिश्रा ने उद्घाटन करते हुए छात्रों को तकनीकी शिक्षा, बैंकिंग सेवाओं और शिक्षा ऋण की जानकारी दी.

विज्ञापन

Gaya Ji News : डोभी प्रखंड के नदरपुर पंचायत के नदरपुर गांव स्थित देल्ही इंग्लिश स्कूल-नदरपुर में शनिवार को आधुनिक स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया. पंजाब नेशनल बैंक, कुरमावां शाखा के शाखा प्रबंधक गुंजन कुमार मिश्रा ने फीता काटकर शैक्षिक सुविधा का विधिवत उद्घाटन किया. मिश्रा ने बच्चों से कहा कि स्मार्ट क्लास से वे स्वयं को तकनीकी रूप से सशक्त बना सकते हैं और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के अवसर पा सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

उच्च शिक्षा के लिए बैंक देगा सहारा, छात्रों को शिक्षा लोन लेने के लिए किया प्रेरित

उन्होंने बैंक की सेवाओं, शिक्षा-लोन की प्रक्रियाओं व करियर संबंधी मार्गदर्शन भी दिया तथा कहा कि उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता के लिए छात्र बैंक से लोन लेकर अपने सपनों को साकार कर सकते हैं. मिश्रा ने कहा कि यह विद्यालय ग्रामीण और सीमांत परिवारों के बच्चों को कम खर्च में सी.बी.एस.ई बोर्ड तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवा रहा है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है.

स्मार्ट क्लास उद्घाटन कार्यक्रम में उमड़ी लोगों की भीड़

विद्यालय के डायरेक्टर रामरतन कुमार को एक समाज सेवा में समर्पित, मेहनती, संघर्षशील और ईमानदार व्यक्तित्व के रूप में बताया गया. कार्यक्रम के दौरान डायरेक्टर रामरतन ने शाखा प्रबंधक गुंजन कुमार मिश्रा को पुस्तकें भेंट कीं और अपना बहुमूल्य समय देने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया. उद्घाटन समारोह में सभी शिक्षक, छात्र एवं गणमान्य स्थानीय नागरिक मौजूद रहे.

Also Read : गया जी के हाई सिक्योरिटी जोन में महिला दारोगा से लूटकांड, मोबाइल और पुलिस आईकार्ड लेकर भागे बदमाश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन