परीक्षार्थियों के लिए राहत, गया जी होकर चलेंगी 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल
सांकेतिक तस्वीर
Gaya Ji Exam Special Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे ने 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है. गया जंक्शन से भी कई विशेष ट्रेनें चलेंगी.
Gaya Ji Exam Special Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है. परीक्षा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. इन ट्रेनों का लाभ गया, पटना, दानापुर और पाटलिपुत्र समेत कई स्टेशनों के परीक्षार्थियों को मिलेगा.
गया जी की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें
बिहार पुलिस परीक्षा को लेकर रेलवे की विशेष तैयारी
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के मद्देनजर रेलवे ने अभ्यर्थियों की यात्रा को आसान बनाने के लिए 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है. रेलवे का उद्देश्य परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले उम्मीदवारों को भीड़ और यात्रा संबंधी परेशानियों से राहत देना है.
Bihar Police Exam Special Train: गया जंक्शन होकर चलेगी पटना-भभुआ स्पेशल ट्रेन
दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि गाड़ी संख्या 03203 पटना-भभुआ परीक्षा स्पेशल शनिवार रात 8:50 बजे पटना से रवाना होगी. यह ट्रेन गया जंक्शन होकर चलेगी और अगले दिन सुबह करीब 3:00 बजे भभुआ पहुंचेगी.
Gaya Junction: किऊल-गया और गया-किऊल स्पेशल ट्रेन का भी संचालन
रविवार को गाड़ी संख्या 03207 किऊल-गया स्पेशल दोपहर 12:30 बजे किऊल से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन शाम 4:30 बजे गया पहुंचेगी. वहीं, गाड़ी संख्या 03212 गया-किऊल स्पेशल शाम 5:30 बजे गया जंक्शन से खुलेगी और रात 9:30 बजे किऊल पहुंचेगी.
Gaya Ji News: रेलवे ने परीक्षार्थियों को दी महत्वपूर्ण सलाह
रेलवे प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपनी ट्रेन, परीक्षा केंद्र और यात्रा कार्यक्रम की जानकारी पहले से सुनिश्चित कर लें. निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंचने पर यात्रा अधिक सुगम और सुविधाजनक रहेगी.
गया-हावड़ा एक्सप्रेस के समय में बदलाव
रेल सूत्रों के अनुसार रविवार को गया-हावड़ा एक्सप्रेस के परिचालन समय में भी बदलाव किया गया है. यह ट्रेन गया जंक्शन से अपने निर्धारित समय दोपहर 12:10 बजे के बजाय अपराह्न 3:00 बजे रवाना होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










