बोधगया में उपेंद्र यादव हत्याकांड से सनसनी, पत्नी ने 25 लोगों पर दर्ज कराया हत्या का मामला

Updated:
विज्ञापन

मृतक की तस्वीर

बोधगया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में हुए उपेंद्र यादव हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है. हत्या के बाद मृतक की पत्नी ने 25 लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है.

विज्ञापन

Gaya Crime News: (कलेंद्र प्रताप) बोधगया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में हुए उपेंद्र यादव हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है. हत्या के बाद मृतक की पत्नी ने 25 लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, जबकि एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटा चुकी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

झाड़ियों में मिला था उपेंद्र यादव का शव

जानकारी के अनुसार रामपुर मुहल्ला निवासी 40 वर्षीय उपेंद्र यादव का शव गुरुवार की दोपहर महादलित टोला के पास खजूर के पेड़ की झाड़ियों में बरामद किया गया था. शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. उपेंद्र यादव खेती के साथ-साथ बोधगया में ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे.

शरीर पर मिले बर्बरता के कई निशान

प्रथम दृष्टया जांच में युवक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले थे. बताया गया कि उनकी एक आंख फोड़ दी गई थी और शरीर पर बेरहमी से मारपीट के कई निशान मौजूद थे. इतना ही नहीं, पीठ के एक हिस्से पर गर्म पानी डालने के भी संकेत मिले, जिससे शरीर पर फफोले पड़ गये थे.

एफएसएल और डॉग स्क्वायड ने जुटाये साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और शव बरामदगी स्थल के पास स्थित एक बंद घर का ताला तोड़कर वहां से कई अहम साक्ष्य जुटाये. इसके बाद डॉग स्क्वायड की टीम ने भी घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की.

मोबाइल चोरी के विवाद के बाद बढ़ा था तनाव

स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार दोपहर उपेंद्र यादव का महादलित टोला के कुछ युवकों के साथ मोबाइल चोरी के आरोप को लेकर विवाद हुआ था. दोनों पक्षों के बीच काफी तनाव की स्थिति बन गई थी. हालांकि जांच में मोबाइल बरामद नहीं हुआ और बाद में बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया गया था.

विवाद के बाद से ही लापता था युवक

बताया जा रहा है कि विवाद के बाद बुधवार शाम से ही उपेंद्र यादव लापता थे. काफी खोजबीन के बाद गुरुवार दोपहर उनका शव बरामद हुआ. घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

पत्नी ने 25 लोगों पर दर्ज कराया मामला

बोधगया थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान पर 25 लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस सभी आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है.

Also Read: गया में ट्रांसफार्मर बना ‘आग का गोला’, दिवाली की तरह होते रहे धमाके, 12 घंटे बिजली गुल से लोग बेहाल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन