गया जी : बेलागंज में शान से लहराया तिरंगा, प्रखंड कार्यालय से थानों और पंचायतों तक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
चाकन्द थानाध्यक्ष शिवम कुमार बच्चों के साथ तस्वीर
बेलागंज प्रखंड के सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। विभिन्न कार्यालयों में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को बेलागंज प्रखंड क्षेत्र में सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में धूमधाम से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. प्रखंड कार्यालय से लेकर अस्पताल, थाना और पंचायत स्तर तक स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान लोगों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला.
प्रखंड कार्यालय में प्रमुख कांति यादव ने फहराया तिरंगा
बेलागंज प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख कांति यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. ध्वजारोहण के बाद मौजूद लोगों ने राष्ट्रगान गाया और देश की एकता व अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया.
अस्पताल और थानों में भी हुआ झंडोत्तोलन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलागंज में चिकित्सा प्रभारी डॉ. मृत्युंजय कुमार ने झंडोत्तोलन किया. वहीं, बेलागंज थाना में थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी और चाकंद थाना में थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस दौरान पुलिसकर्मियों और अस्पताल कर्मियों ने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया.
पंचायतों में भी उत्साह के साथ फहराया गया तिरंगा
कोरियामा पंचायत में मुखिया मनोज शर्मा, अक्थु कंचनपुर पंचायत में मुखिया सुषमा देवी और बाजितपुर पंचायत में मुखिया शांति देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. पंचायतों में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में खास उत्साह रहा.
रामेश्वर प्रसाद प्लस टू विद्यालय में भी हुआ ध्वजारोहण
रामेश्वर प्रसाद प्लस टू उच्च विद्यालय में मोहम्मद अबरार आलम ने झंडोत्तोलन किया. विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी.
बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
समारोह के दौरान बीस सूत्री सदस्य चुन्नू शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि उमेश यादव, सामाजिक कार्यकर्ता धनंजय शर्मा, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सौरभ कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. सभी ने स्वतंत्रता दिवस पर देश की प्रगति और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










