गया एयरपोर्ट पर हिंदी कार्यशाला, अधिकारियों-कर्मचारियों को बताया कैसे कार्यालयी काम में करें सरल हिंदी का इस्तेमाल

विज्ञापन

हिंदी कार्यशाला में शामिल एयरपोर्ट निदेशक अवधेश कुमार व अन्य.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी एयरपोर्ट पर गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार जुलाई-सितंबर तिमाही की हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया. विमानपत्तन निदेशक अवधेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में मगध विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. अनुज कुमार तरुण ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के सरल और प्रभावी प्रयोग की जानकारी दी.

विज्ञापन

गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को गया जी हवाई अड्डा पर जुलाई-सितंबर तिमाही की विशेष हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य राजभाषा हिंदी के प्रभावी प्रयोग को सुनिश्चित करना तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक उपयोग को बढ़ावा देना था.

विज्ञापन

इस कार्यशाला में मगध विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. अनुज कुमार तरुण को मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता के रूप में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था. उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग, संविधान में दिए गए राजभाषा संबंधी प्रावधानों तथा सरल एवं प्रभावी हिंदी लेखन के संबंध में बेहद महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं.

अपने प्रेरणादायक व्याख्यान के माध्यम से उन्होंने सभी कार्मिकों को प्रशासनिक कार्यों में हिंदी में ही कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा कार्यालयीन फाइलों और पत्राचार में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग की आवश्यकता पर विशेष प्रकाश डाला.

विमानपत्तन निदेशक के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन

यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम गया जी हवाई अड्डा के विमानपत्तन निदेशक अवधेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन में राजभाषा विभाग के तत्वावधान में आयोजित किया गया. इस कार्यशाला में हवाई अड्डे के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने काफी उत्साहपूर्वक भाग लिया.

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कार्मिकों के मन में राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा दैनिक कार्यालयीन कामकाज में हिंदी के सरल, सहज और प्रभावी प्रयोग को प्रोत्साहित करना था.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन