हत्या के प्रयास के दो मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार, छकरबंधा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपियों की तस्वीर
Gaya Ji News : छकरबंधा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें सभी आरोपियों को दबोच लिया गया.
Gaya Ji News : छकरबंधा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें सभी आरोपियों को दबोच लिया गया. छकरबंधा थानाध्यक्ष शमशेर आलम ने बताया कि थाना कांड संख्या 21/26 और 22/26, जो हत्या के प्रयास से संबंधित हैं, में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी.
आपके शहर में
पिछुलिया गांव से चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान थाना क्षेत्र के पिछुलिया गांव निवासी महेश यादव, नरेश यादव, राकेश कुमार और विकास यादव को गिरफ्तार किया. सभी आरोपी संबंधित मामलों में नामजद बताए जा रहे हैं.
पूछताछ जारी, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी
थानाध्यक्ष शमशेर आलम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा. उन्होंने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Also Read : बेगूसराय में BSNL सिम का संकट, नया और डुप्लीकेट सिम नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए