गया जी में धान खरीद पर सख्ती, CMR आपूर्ति नहीं करने वाले दो पैक्स पर FIR
FIR की सांकेतिक तस्वीर
गया में सीएमआर आपूर्ति में लापरवाही बरतने वाले दो पैक्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रशासन ने धान स्टॉक के भौतिक सत्यापन और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Gaya Ji News : गया जी जिले में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत CMR आपूर्ति नहीं करने वाली दो पैक्स समितियों पर कार्रवाई की गई है. विभागीय निर्देश के अनुसार सहकारिता प्रसार पदाधिकारी ने संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
केसपा और चेरकी पैक्स पर हुई कार्रवाई
जिन समितियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, उनमें टिकारी प्रखंड की केसपा पैक्स और शेरघाटी प्रखंड की चेरकी पैक्स शामिल हैं. विभाग के अनुसार दोनों समितियों ने CMR आपूर्ति में अपेक्षित रुचि नहीं दिखाई.
पैक्स गोदामों की होगी भौतिक जांच
सहकारिता विभाग ने निर्देश दिया है कि जिन समितियों की ओर से अभी तक CMR आपूर्ति बाकी है, उनके पैक्स गोदामों में रखे धान के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया जाए.
स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर होगी प्राथमिकी
विभाग ने कहा है कि जांच के दौरान यदि खरीदे गए धान के स्टॉक में किसी तरह की विसंगति मिलती है या गोदाम में धान उपलब्ध नहीं पाया जाता है, तो संबंधित पैक्स के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.
राइस मिलरों पर भी विभाग की नजर
विभाग ने वैसे राइस मिलरों को भी चेतावनी दी है, जिनके द्वारा तय समय पर CMR की आपूर्ति नहीं की जाएगी. ऐसे राइस मिलरों को काली सूची में दर्ज किया जाएगा और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
समय पर CMR आपूर्ति सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता
सहकारिता विभाग का कहना है कि धान खरीद प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने और सरकारी व्यवस्था के तहत चावल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है. विभाग ने सभी संबंधित समितियों और मिलरों को समय सीमा का पालन करने का निर्देश दिया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए