वृद्ध महिला के खाते से 23,400 रुपये की धोखाधड़ी, लगा रही थाने का चक्कर

Updated:
विज्ञापन

साइबर ठग का सांकेतिक फोटो.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gayaji News : अलग-अलग तिथियों में उनके खाते से कुल 23,400 रुपये की निकासी कर ली गई. इसमें 10,000 रुपये, 10,000 रुपये तथा 3,400 रुपये की निकासी की गयी.

विज्ञापन

Gayaji News : फतेहपुर थाना क्षेत्र की एक वृद्ध महिला ने अपने बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 23,400 रुपये की अवैध निकासी किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है. पीड़िता पिछले कई महीनों से थाने के चक्कर लगा रही है, लेकिन अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है.

विज्ञापन

अलग-अलग तिथियों में निकासी की गयी

पीड़िता सिविया देवी, निवासी बाढ़ी गांव, ने बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है. उनके अनुसार, गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AEPS) के माध्यम से अलग-अलग तिथियों में उनके खाते से कुल 23,400 रुपये की निकासी कर ली गई. इसमें 10,000 रुपये, 10,000 रुपये तथा 3,400 रुपये की तीन अलग-अलग लेनदेन शामिल हैं.

मामले में फतेहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज

पीड़िता का आरोप है कि यह निकासी उनके विश्वास का दुरुपयोग कर की गई है और उन्होंने इस संबंध में फतेहपुर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी. हालांकि, करीब तीन माह बीत जाने के बाद भी मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से वह लगातार थाने के चक्कर लगाने को मजबूर हैं.

वृद्ध महिला ने बताया कि वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं और यह राशि उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन शिकायत के बावजूद अब तक उन्हें न्याय नहीं मिला है.

लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए तो सच्चाई सामने आ सकती है. वहीं, पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान उपलब्ध नहीं हो सका है. अब देखना होगा कि पीड़िता को कब तक न्याय मिल पाता है और पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है.

Also Read: शादी की नीयत से लड़की को भगाकर ले गया था युवक, बेलागंज पुलिस ने किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन