गया जी : डुमरिया में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल शुरू, विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं

Updated:
विज्ञापन

विद्यालय का उद्घाटन करते बीडीओ पंकज कुमार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के डुमरिया प्रखंड में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का भव्य उद्घाटन किया गया. इस मॉडल स्कूल के शुभारंभ से क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा की नई दिशा मिलेगी. अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर की शुरुआत.

विज्ञापन

गया जी के डुमरिया प्रखंड के प्लस टू जनता उच्च विद्यालय को मॉडल विद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ है. रविवार को उक्त विद्यालय का 'सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल' के रूप में भव्य उद्घाटन और शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किए जाने के बाद, इस विद्यालय में स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

विज्ञापन

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से काटा फीता

विद्यालय परिसर में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान डुमरिया बीडीओ पंकज कुमार, जिला शिक्षा विभाग के बीईपी संतोष सिन्हा, जिला परिषद सदस्य (क्षेत्र संख्या 31) रवींद्र राम, संजीव पाठक, पूर्व प्रमुख रामचंद्र सिंह, संतोष कुमार गुप्ता, प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह एवं विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य स्वाति शिरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका उद्घाटन किया. इस विशेष अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा वहां उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों को फूलमाला व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग और शिक्षक रहे उपस्थित

इस विशेष मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक राम परिखा सिंह, बृजनंदन पाठक, जगलाल प्रसाद, गौतम प्रकाश ज्ञान, किसान उच्च विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार, सत्येंद्र प्रसाद, प्रयाग चौधरी, बीरबल राय, परवेज खान, अमरेंद्र कुमार, ललन प्रसाद, डुमरिया थाना के एएसआई विजय प्रसाद सहित विद्यालय के तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Also Read : शेखपुरा : पैक्स और व्यापार मंडलों को 26 जुलाई तक चावल जमा करने का निर्देश, 1483 MT आपूर्ति अब भी बाकी



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन