वजीरगंज में इ-रिक्शा पलटने से चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सोमवार की रात एक इ-रिक्शा पलट जाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

वजीरगंज. सोमवार की रात एक इ-रिक्शा पलट जाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गयी. थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा ने बताया कि इ-रिक्शा चालक तिलोरा निवासी 25 वर्षीय सुबोध कुमार अपने मालिक को जमुआवां स्टेशन से लाने के लिए रात्रि आठ बजे गया था. रास्ते में गड्ढे में गिर जाने और इ-रिक्शा से दबने के बाद उसे इलाज के लिए वजीरगंज सीएचसी लाया गया. वहां से उसे एएनएमसीएच रेफर किया गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि इ-रिक्शा मालिक के पिता जो उसके साथ स्टेशन जा रहे थे, उन्हें भी चोटें आयी हैं. मृतक की पत्नी स्वीटी कुमारी ने इ-रिक्शा मालिक पर आरोप लगाया है कि वाहन में लाइट की कमी और अन्य खराबी के कारण वे स्टेशन नहीं जाना चाहते थे. लेकिन, उसके मालिक ने बार – बार फोन कर स्टेशन आने के लिए कहा और रास्ते में दुर्घटना हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन