झारखंड में सड़क हादसे में डोभी के युवक की हुई मौत, दो हुए घायल

Updated:
विज्ञापन
झारखंड में सड़क हादसे में डोभी के युवक की हुई मौत, दो हुए घायल

डोभी थाना क्षेत्र के घठेरिया गांव के रहनेवाले 30 वर्षीय संदीप कुमार की मौत झारखंड के चतरा जिले के जोरी थाना क्षेत्र के भुइयांडीह के समीप सड़क हादसे में हो गयी.

विज्ञापन

डोभी. डोभी थाना क्षेत्र के घठेरिया गांव के रहनेवाले 30 वर्षीय संदीप कुमार की मौत झारखंड के चतरा जिले के जोरी थाना क्षेत्र के भुइयांडीह के समीप सड़क हादसे में हो गयी. जानकारी के अनुसार, संदीप ट्रक का मालिक था और खुद ट्रक को ड्राइव करता था. झारखंड से कोयला लोड कर ट्रक पर अपने छोटा भाई के साथ डोभी की तरफ आ रहा था. इसी क्रम में बुधवार के मध्य रात्रि को भुइयांडीह के समीप ट्रक का चक्का पंक्चर हो गया. ट्रक को साइड में कर चक्का बदल रहा था. इसी क्रम में संदीप के गांव का एक ट्रक पीछे से आ रहा था. उसका भी चालक ट्रक रोककर चक्का बदलने में मदद करने लगा. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक पिकअप ने असंतुलित होकर चक्का बदल रहे तीनों व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया. इससे ट्रक चालक संदीप कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गया. इस घटना के बाद पिकअप वैन कुछ दूर पर जाकर पलट गया और चालक फरार हो गया. इस हादसे में मृतक ट्रक का चालक का छोटा भाई तथा गांव के ही दूसरा ट्रक चालक प्रमोद यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज किया जा रहा है. इधर शव को पोस्टमार्टम कर घर लाया गया पूरे गांव में शोक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन