गया जी : निलांजना नदी में डूबने से 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गहरे गड्ढे में फिसला था पैर

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

गया जी के निगरी गांव में शौच के लिए निलांजना नदी गए 43 वर्षीय कैलाश मांझी की गहरे गड्ढे में पैर फिसलने से डूबकर मौत हो गई. ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में मृत घोषित किया गया. नदी किनारे सुरक्षा की मांग.

विज्ञापन

गया जी में रविवार शाम थाना क्षेत्र के निगरी गांव में निलांजना नदी में शौच के लिए गए 43 वर्षीय कैलाश मांझी की नदी में बने गहरे गड्ढे में पैर फिसलने से डूबकर मौत हो गई. घटना शाम के समय हुई, जब कैलाश मांझी नदी किनारे शौच के लिए गए थे

आपके शहर में

विज्ञापन

अचानक ही वे नदी में बने गहरे गड्ढे में चले गए, जहां पानी गहरा था और बहाव भी तेज था. आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें डूबते देखकर हल्ला मचाया और मदद के लिए आवाज लगाई.

ग्रामीणों व तैराकों ने गहरे पानी से निकाला बाहर

हल्ला सुनकर गांव के कुछ तैराक मौके पर पहुंचे और जोखिम उठाकर गहरे पानी में उतरकर उन्हें बाहर निकाला. आनन-फानन में ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, डोभी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की कानूनी कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने पर डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

नदी किनारे गहरे गड्ढों को लेकर ग्रामीणों में रोष

ग्रामीणों का कहना है कि नदी के उस हिस्से में गहरे गड्ढे हैं और असावधानी के कारण पहले भी खतरे के हालात बने रहते हैं. स्थानीय लोग प्रशासन से नदी किनारे चेतावनी बोर्ड लगाने और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन