दिव्या हत्याकांड में कार्रवाई : शेरघाटी थानाध्यक्ष और चौकीदार को एसएसपी ने किया निलंबित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दिव्या कुमारी पासवान हत्याकांड में लापरवाही के आरोप में शेरघाटी के थानाध्यक्ष मोहन कुमार और चौकीदार देवेंद्र कश्यप को निलंबित कर दिया गया है. दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है. जांच में कई गंभीर लापरवाहियां सामने आई हैं.

विज्ञापन

Gaya ji News : शेरघाटी दिव्या कुमारी पासवान हत्याकांड में लापरवाही और अनियमितता बरतने के आरोप में गया के वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने शेरघाटी थाना के थानाध्यक्ष मोहन कुमार और चौकीदार देवेंद्र कश्यप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. दोनों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू करते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश भी जारी किया गया है.

विज्ञापन

जांच में सामने आईं गंभीर लापरवाहियां

एसएसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (शेरघाटी-1) की जांच में पाया गया कि दिव्या कुमारी के अपहरण से जुड़े मामले में पीड़िता के अनुसूचित जाति से होने की जानकारी रहने के बावजूद थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी में एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराएं नहीं जोड़ीं. जांच में यह भी सामने आया कि इसके कारण आरोपी पक्ष को जमानत का लाभ मिला.

चौकीदार पर दुर्व्यवहार और मिलीभगत का आरोप

जांच रिपोर्ट में चौकीदार देवेंद्र कश्यप पर पीड़ित पक्ष की शिकायत पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं करने और आवेदिका के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है. रिपोर्ट में आरोपी राहुल कुमार के साथ उसकी कथित मिलीभगत तथा मामले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाने की बात भी कही गई है.

विभागीय कार्रवाई शुरू

प्रेस विज्ञप्ति में यह भी उल्लेख किया गया है कि जांच के दौरान कुछ पत्रकारों द्वारा ब्लैकमेल और रंगदारी मांगने के मामले में चौकीदार द्वारा पैसे दिए जाने की बात भी सामने आई है. इन गंभीर आरोपों को देखते हुए एसएसपी सुशील कुमार ने दोनों पुलिसकर्मियों को सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन