गया में नये जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नित्यम कुमार गौरव का हुआ सम्मान, निजी विद्यालयों के सहयोग की जताई उम्मीद

Updated:
विज्ञापन

जिला शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी का स्वागत करते भारतीय स्वतंत्र शिक्षण संघ के जिला अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य

गया जी के नये जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्राथमिक शिक्षा सह सर्व शिक्षा अभियान, नित्यम कुमार गौरव को भारतीय स्वतंत्र शिक्षण संघ ने सम्मानित किया. संघ ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनुभव से प्राथमिक शिक्षा और सर्व शिक्षा अभियान को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई है.

विज्ञापन

Gaya Ji District Program Officer: गया जी के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्राथमिक शिक्षा सह सर्व शिक्षा अभियान के पदभार ग्रहण करने पर नित्यम कुमार गौरव को भारतीय स्वतंत्र शिक्षण संघ, गया जी जिला इकाई की ओर से सम्मानित किया गया. संघ के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने उन्हें अभिनंदन पत्र, पुष्पगुच्छ एवं विष्णु चरण भेंट कर सम्मानित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

संघ के जिला अध्यक्ष वृजराज कुमार के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में सचिव बिनोद मेहरवार, उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद, उपाध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, सह सचिव उदय भास्कर, अर्जुन प्रसाद, परशुराम, विवेकानंद निहाल समेत अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे.

इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने नित्यम कुमार गौरव के नये दायित्व संभालने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके नेतृत्व और अनुभव से प्राथमिक शिक्षा तथा सर्व शिक्षा अभियान को नई दिशा मिलने की उम्मीद है. साथ ही बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में भी बेहतर कार्य होने की आशा जताई.

निजी विद्यालयों के हित में सहयोग की अपेक्षा

संघ के प्रतिनिधियों ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से निजी विद्यालयों के हित में भी यथोचित सहयोग की अपेक्षा जताई. उन्होंने कहा कि सरकारी एवं निजी विद्यालयों के आपसी समन्वय से शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है. समारोह के दौरान संघ के सदस्यों ने नित्यम कुमार गौरव के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की और उनके पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन