Gaya News : वजीरगंज में वीर महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gaya News : गया-राजगीर एनएच 82 पर फोरलेन बाइपास के बभंडीह चौक पर रविवार को वीर महाराणा प्रताप की जयंती मनायी गयी. द राजपूत ऑफ बिहार के संस्थापक मंतोष सिंह व सदस्यों ने महाराणा प्रताप चौक पर लगे साइन बोर्ड के सामने समारोह आयोजित कर महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की.

विज्ञापन

वजीरगंज.

गया-राजगीर एनएच 82 पर फोरलेन बाइपास के बभंडीह चौक पर रविवार को वीर महाराणा प्रताप की जयंती मनायी गयी. द राजपूत ऑफ बिहार के संस्थापक मंतोष सिंह व सदस्यों ने महाराणा प्रताप चौक पर लगे साइन बोर्ड के सामने समारोह आयोजित कर महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की. संस्थापक मंतोष सिंह ने कहा कि सरकार वीर योद्धा महाराणा प्रताप को उचित सम्मान नहीं दे रही है, महाराणा प्रताप को देश का गौरव माना जाता है. लेकिन, इनकी पुण्यतिथि एवं जयंती पर किसी भी सरकारी कार्यालय में न तो छुट्टी होती है और न ही उन्हें याद किया जाता है.

हमारी सरकार से मांग है कि आज के दिन को स्वाभिमान दिवस घोषित किया जाये और उनका पूरा सम्मान हो. तभी वीर महाराणा प्रताप को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है. इस मौके पर द राजपूत ऑफ बिहार के सदस्य निरंजन सिंह, ऋषि राणा, नैतिक राजपूत, नीरज कुमार, रौनक सिंह, अजय सिंह व अन्य ग्रामीण युवकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन