सहपाठी ने स्कूल में खोला बैग, कई बच्चे हो गये बीमार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में बुधवार को कई छात्र बीमार हो गये. इसमें सभी उल्टी व सिर दर्द की शिकायत करने लगे. स्कूल में इसके बाद अफरा-तफरी मच गयी.

विज्ञापन

गया. शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में बुधवार को कई छात्र बीमार हो गये. इसमें सभी उल्टी व सिर दर्द की शिकायत करने लगे. स्कूल में इसके बाद अफरा-तफरी मच गयी. विद्यालय प्रशासन की ओर से इसकी सूचना तुरंत ही 112 पर दी गयी. सभी बच्चों को पुलिस लेकर जेपीएन हॉस्पिटल पहुंची. सिविल सर्जन डॉ रंजन कुमार सिंह ने बताया कि यहां पांच बच्चों को इलाज के लिए लाया गया. अस्पताल में आनेवाले बच्चों के सिर में दर्द व एक को उल्टी हो रही थी. तुरंत ही डॉक्टरों की टीम ने इलाज शुरू कर दिया. उन्होंने बताया कि दो घंटे इलाज के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया है. सभी बच्चों की हालत सामान्य हो गयी थी. स्कूल की ओर से बताया गया कि एक बच्चा बैग क्लास में खोला, तो उसमें से आयी गंध से कई बच्चों की हालत खराब होने लगी. कोतवाली थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बताया कि विद्यालय की सूचना पर जांच के पुलिस पहुंच गयी. जांच में अब तक पता चला है कि बच्चों की शरारत थी. परिजन को बुलाकर भी इसकी जांच की जा रही है. सभी बच्चे स्वस्थ हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन