तिरंगा यात्रा के साथ अमृत महोत्सव का जश्न

Updated:
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा के साथ अमृत महोत्सव का जश्न

हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश

विज्ञापन

हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश

प्रतिनिधि, डुमरिया.

आजादी के 79वें अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत डुमरिया में भव्य बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता रोहन सिंह, डुमरिया भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार सोनी ने किया. तिरंगा यात्रा रजकेल मंदिर से प्रारंभ हुई. भाजपा की ओर से निकाली गयी तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्लस टू उच्च विद्यालय मैगरा के खेल परिसर से हुआ. डुमरिया छात्र युवा संगठन के अध्यक्ष रोहित चंद्रवंशी ने बताया कि तिरंगा यात्रा रजकेल मंदिर से चलकर डुमरिया बाजार होते इमामगंज प्रखंड की सीमा तक निकाली गयी. सभी लोगों के हाथों में तिरंगा झंडा लहर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manoj Mishra

लेखक के बारे में

By Manoj Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन