वजीरगंज में घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, लाखों के नकद और जेवर लेकर फरार हुए चोर

Author Amrendra kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
बुधौल गांव के एक घर में लाखों की हुई चोरी, 20 हजार नकद समेत करीब दो लाख का जेवर ले भागे  चोर

चोरी की घटना के बाद कमरे में बिखरा सामान | Prabhat Khabar Network

वजीरगंज प्रखंड की अमैठी पंचायत में सोमवार रात एक घर को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के जेवर और नकदी चुरा ली. इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीण सुरक्षा की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Gaya Ji News : वजीरगंज प्रखंड की अमैठी पंचायत अंतर्गत बुधौल (मदरडीह) गांव में सोमवार देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर घर से 20 हजार रुपये नकद और करीब ढाई लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है.

सुबह जागने पर हुई चोरी की जानकारी

जानकारी के अनुसार, बुधौल (मदरडीह) गांव निवासी पप्पू यादव के परिवार को चोरी की घटना की जानकारी मंगलवार सुबह उस समय हुई, जब परिवार के सदस्य नींद से जागे. घर के अंदर रखा बक्सा टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था. यह देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए.

छत के रास्ते घर में घुसे थे चोर

पीड़ित पप्पू यादव ने बताया कि सोमवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे. आशंका है कि चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और बक्से का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये नकद तथा करीब ढाई लाख रुपये के जेवर चोरी कर फरार हो गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है.

लिखित शिकायत मिलने के बाद होगी कार्रवाई

थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक छानबीन की है. समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया था. शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

दो दिन पहले भी हुई थी लाखों की चोरी

पूर्व मुखिया श्लोक राजवंशी ने बताया कि दो दिन पहले ही केनार फतेहपुर पंचायत के बढ़ई बिगहा गांव निवासी चंद्रिका राजवंशी के घर में भी चोरी की बड़ी घटना हुई थी. शनिवार रात चोर घर में घुसकर करीब सात से आठ लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए थे.

लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत

वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें रात में रतजगा करने को मजबूर होना पड़ रहा है. प्रखंड के प्रबुद्ध नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

Also Read : फेसबुक पर हुई दोस्ती, नशीली दवा देकर कई बार दुष्कर्म का आरोप, गर्भपात कराने और ब्लैकमेल करने का केस दर्ज



विज्ञापन
Amrendra Kumar

लेखक के बारे में

By Amrendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन