बोधगया में भगवान जगन्नाथ का पट बंद, अब 14 जुलाई को होंगे दर्शन, जानिए क्यों

बोधगया जगन्नाथ मंदिर की तस्वीर
Bodh Gaya Jagannath Temple: बोधगया के प्राचीन श्रीजगन्नाथ मंदिर का पट 14 जुलाई तक बंद रहेगा. भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा अनसर काल में रहेंगे. 16 जुलाई को रथयात्रा निकलेगी.
Bodh Gaya Jagannath Temple: गया जी के बोधगया स्थित प्राचीन श्रीजगन्नाथ मंदिर में भगवान श्रीजगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा का पट बंद कर दिया गया है. धार्मिक परंपरा के अनुसार अब भगवान 15 दिनों तक स्वास्थ्य लाभ (अनसर काल) में रहेंगे. इस दौरान आम श्रद्धालु दर्शन नहीं कर सकेंगे. 14 जुलाई को पट खुलने के बाद विशेष पूजा होगी और 16 जुलाई को भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी.
Bodh Gaya News: 14 जुलाई तक बंद रहेगा भगवान श्रीजगन्नाथ का पट
बोधगया के प्राचीन श्रीजगन्नाथ मंदिर में स्नान पूर्णिमा के बाद धार्मिक परंपरा के अनुसार भगवान श्रीजगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा का पट बंद कर दिया गया है. मान्यता है कि विशेष स्नान के बाद भगवान 15 दिनों तक स्वास्थ्य लाभ करते हैं. इस अवधि को अनसर (अनवसरा) काल कहा जाता है.
गया जी की खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
Bodh Gaya Jagannath Temple: 14 जुलाई को फिर होंगे भगवान के दर्शन
मंदिर समिति के अनुसार अब 14 जुलाई को भगवान का पट दोबारा खोला जाएगा. इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान को 56 भोग अर्पित किया जाएगा. इसके बाद श्रद्धालु पुनः भगवान के दर्शन कर सकेंगे.

Jagannath Rath Yatra 2026: 16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथयात्रा
14 जुलाई को पट खुलने के बाद 16 जुलाई को श्रीजगन्नाथ मंदिर से पारंपरिक रथयात्रा निकाली जाएगी. रथयात्रा बोधगया नगर का भ्रमण करते हुए बोधगया मठ पहुंचेगी, जहां भगवान का स्वागत किया जाएगा.
Bodh Gaya Jagannath Rath Yatra 2026: 17 जुलाई को होगी पावड़ा यात्रा
17 जुलाई को विशेष आरती और पूजा के बाद भगवान की पावड़ा यात्रा निकाली जाएगी. इसके बाद भगवान श्रीजगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को पुनः रथ पर विराजमान कर मंदिर लाया जाएगा और गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा. शाम को भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा.
15 दिनों तक केवल पुजारी करेंगे पूजा
पट बंद रहने की अवधि में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश और दर्शन बंद रहेगा. इस दौरान केवल मंदिर के पुजारी ही भगवान की नियमित पूजा-अर्चना और भोग की सेवा करेंगे. 14 जुलाई को भगवान श्रीजगन्नाथ के दर्शन फिर से शुरू होंगे. इसके बाद 16 जुलाई को भव्य रथयात्रा और 17 जुलाई को पावड़ा यात्रा के साथ धार्मिक आयोजनों का सिलसिला आगे बढ़ेगा.
Also Read: गया जंक्शन पर 15 दिन का मेगा ब्लॉक शुरू, क्या आपकी ट्रेन भी होगी प्रभावित? रेलवे ने दिया अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










