फतेहपुर में भाजपा की 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर कार्यशाला, कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते क्षितिज मोहन सिंह | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाजपा फतेहपुर पश्चिमी मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 सूत्री 'सेवा समर्पण' कार्यक्रम को लेकर एक कार्यशाला आयोजित की. इस बैठक में कार्यकर्ताओं को जनसेवा और सरकारी योजनाओं के लाभ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया.

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी फतेहपुर पश्चिमी मंडल की ओर से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, फतेहपुर में कार्यशाला आयोजित की गयी.

विज्ञापन

कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संजय कुमार ने की. इस दौरान पार्टी के 13 सूत्री कार्यक्रम के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी तथा कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गयी.

मुख्य अतिथियों की उपस्थिति

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य क्षितिज मोहन सिंह तथा युवा मोर्चा क्षेत्रीय प्रभारी मुन्ना सिंह उपस्थित रहे.

वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा, जनसेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है.

कार्यकर्ताओं को प्रेरणा

सेवा समर्पण कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जाकर जनसेवा से जुड़े कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया. बैठक में पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संजय कुमार, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष देवीलाल यादव, बोधगया संयोजक कैलाश मांझी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णा सिंह, युवा अध्यक्ष आशुतोष कुमार, शशिकांत कुमार, महामंत्री अजय कुमार, उपाध्यक्ष रवि कुमार सिंह, मंत्री चंद्रिका साव, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विक्की साव, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सुदर्शन पासवान, किसान मोर्चा अध्यक्ष सरगुन सिंह तथा पूर्व अध्यक्ष दारा सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

संगठन मजबूती पर चर्चा

कार्यशाला के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा सेवा गतिविधियों को प्रभावी तरीके से संचालित करने पर भी चर्चा की.

कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ 13 सूत्री कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया. इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन