ePaper

शादी का झांसा देकर झारखंड की युवती का बिहार के युवक ने किया यौन शोषण, एफआईआर दर्ज

Updated at : 02 Nov 2020 5:11 PM (IST)
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर झारखंड की युवती का बिहार के युवक ने किया यौन शोषण, एफआईआर दर्ज

चतरा : झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस की मानें, तो युवक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. युवती के अनुसार बिहार के गया जिले का युवक उसके गांव आया था. इस दौरान दोस्ती हुई और शादी का झांसा देकर वह यौन शोषण करता रहा. इसी बीच वह गर्भवती हो गयी.

चतरा जिले में एक युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया गया है. इसी बीच वह गर्भवती हो गयी. इसका खुलासा तब हुआ, जब पेट दर्द होने के बाद वह अस्पताल पहुंची. ये युवती पिछले दो दिनों से सदर अस्पताल में भर्ती है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में इसका इलाज किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि युवती पेट दर्द से परेशान थी. इसके बाद वह सदर अस्पताल पहुंची थी. चिकित्सकीय जांच के बाद जानकारी मिली कि युवती गर्भवती है. उसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने इसकी जानकारी महिला थाना प्रभारी को दी.

Also Read: झारखंड में 22 हाथियों का झुंड देख दहशत में ग्रामीण, हाथी भगाओ दल की सक्रियता से लोगों ने ली राहत की सांस

इस मामले की जानकारी मिलते ही महिला थाना प्रभारी गायत्री कुमारी सदर अस्पताल पहुंचीं. इसके बाद उन्होंने युवती का बयान दर्ज कराया. युवती ने जानकारी दी कि वह घर में किसी को जानकारी दिये बगैर सदर अस्पताल पहुंची है. उसने बताया कि एक वर्ष पूर्व बिहार के गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता का पुत्र पंकज कुमार उसके गांव आया हुआ था. इस दौरान उससे दोस्ती हुई. उसके बाद उसने शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाता रहा. इसी बीच वह गर्भवती हो गयी. महिला थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

Also Read: धनबाद में भीषण सड़क हादसा, दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन