गया जी में अवैध बालू खनन पर शिकंजा, छापेमारी में तीन ट्रैक्टर जब्त

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने तीन ट्रैक्टर को किया जब्त | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gaya Ji News : बेलागंज थाना पुलिस ने श्रीपुर के पास अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर तीन बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है. खनन विभाग को सूचित कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

Gaya Ji News : अवैध बालू खनन के खिलाफ बेलागंज थाना पुलिस का अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए श्रीपुर के पास से अवैध खनन में लगे तीन ट्रैक्टर जब्त किए. थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिली थी कि नदी क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से बालू का खनन और परिवहन किया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर तीन ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया.

विज्ञापन

खनन विभाग के आवेदन पर होगी कानूनी कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस कार्रवाई की सूचना खनन विभाग को दे दी गई है. विभाग से लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित ट्रैक्टर मालिकों एवं अवैध खनन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध खनन अधिनियम की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि नदी घाट बंद होने के बाद भी कुछ लोग अवैध खनन से बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

अब तक पांच मामलों में दर्ज हो चुकी है प्राथमिकी

अब तक बेलागंज थाना क्षेत्र में अवैध खनन के पांच मामलों में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है तथा पांच ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं. पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध बालू खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read : गया जी : उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर बदला एयरपोर्ट का रूट, 6 घंटे बंद रहेगा गया-डोभी रोड


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन