अमरनाथ यात्रा पर गये बेलागंज के इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार की मौत, हृदय गति रुकने से गई जान
दिनेश प्रसाद की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
अमरनाथ यात्रा के दौरान बेलागंज बाजार के 55 वर्षीय इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार दिनेश प्रसाद का हृदय गति रुकने से निधन हो गया. उनकी मौत की खबर से परिजनों और स्थानीय बाजार में शोक की लहर दौड़ गई. पार्थिव शरीर को एयर एंबुलेंस से घर लाने की तैयारी की जा रही है.
अमरनाथ यात्रा पर गए गया जी के बेलागंज बाजार निवासी इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार 55 वर्षीय दिनेश प्रसाद की हृदय गति रुकने से मौत हो गयी. शुक्रवार को उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घटना की जानकारी मिलने के बाद बेलागंज बाजार में भी शोक की लहर दौड़ गई.
आपके शहर में
17 अगस्त को साथियों के साथ निकले थे यात्रा पर
जानकारी के अनुसार, दिनेश प्रसाद 17 अगस्त को अपने साथियों के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए घर से निकले थे. यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई, जिसकी सूचना उनके साथियों द्वारा परिजनों को दी गई. इस अचानक हुई घटना से परिवार के लोग पूरी तरह स्तब्ध हैं.
बेलागंज बाजार में दुकान चलाकर करते थे भरण-पोषण
दिनेश प्रसाद बेलागंज बाजार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनके परिवार में एकमात्र पुत्र सुजीत कुमार हैं. वे सामाजिक गतिविधियों में भी काफी सक्रिय रहते थे और विश्व हिंदू परिषद के सदस्य थे. उनकी मौत की खबर मिलने के बाद परिचितों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने गहरा शोक जताया है.
पार्थिव शरीर को एयर एंबुलेंस से लाने की तैयारी
परिजनों द्वारा उनके पार्थिव शरीर को बेलागंज लाने की पूरी तैयारी की जा रही है. शव को एयर एंबुलेंस के माध्यम से लाने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि अंतिम संस्कार पैतृक क्षेत्र में किया जा सके.
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
दिनेश प्रसाद के आकस्मिक निधन से उनके परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. पार्थिव शरीर के बेलागंज पहुंचने के बाद ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसकी प्रतीक्षा परिजन कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए