गया जी में स्वच्छता अभियान के बीच स्कूल पहुंचीं BDO, छात्राओं को पढ़ाई बायोलॉजी, सवाल पूछकर परखी समझ
गया जी में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत BDO मीरा कुमारी ने छात्राओं को बायोलॉजी की विशेष क्लास दी. कोशिका विज्ञान समझाया और दैनिक जीवन में स्वच्छता की आदत बनाने पर जोर दिया.
स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत मंगलवार को गया जी के प्लस टू उच्च विद्यालय, परैया खुर्द में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) मीरा कुमारी ने विद्यालय पहुंचकर नवमी कक्षा की छात्राओं के बीच वक्त बिताया और उनकी बायोलॉजी (जीव विज्ञान) की विशेष क्लास ली.
कक्षा के दौरान बीडीओ ने छात्राओं को कोशिका (सेल), तथा पादप एवं जंतु विज्ञान से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण एवं रोचक विषयों की बेहद विस्तृत जानकारी दी. पठन-पाठन के इस क्रम में उन्होंने छात्राओं से कई सवाल पूछकर विषय के प्रति उनकी समझ को भी परखा, जिसका छात्राओं ने पूरे उत्साह और पूर्ण आत्मविश्वास के साथ सटीक जवाब दिया.
स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाने पर जोर
पढ़ाने के साथ-साथ बीडीओ मीरा कुमारी ने छात्राओं को नियमित रूप से अध्ययन करने तथा अपने विद्यालय एवं आसपास के परिवेश में हमेशा स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वच्छता केवल किसी सरकारी अभियान या एक दिन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे हमें अपने दैनिक जीवन की एक आवश्यक आदत बनाना होगा.
इस प्रेरणादायक कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं नवमी कक्षा की छात्राएं मुख्य रूप से उपस्थित रहीं. अधिकारियों का इस तरह कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से संवाद करना और उन्हें पढ़ाना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए