गया जी : नगर विकास परिषद के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह यादव का निधन, विभिन्न संगठनों ने जताया शोक

Updated:
विज्ञापन

गया- मृतक की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

Gaya Ji News : नगर विकास परिषद के उपाध्यक्ष सह राजद गया जी महानगर के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह यादव का शनिवार रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया. उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है.

विज्ञापन

Gaya Ji News : नगर विकास परिषद के उपाध्यक्ष सह राजद गया जी महानगर के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह यादव का बीते दिन शनिवार की रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया. इनके निधन की खबर मिलते ही एपी कॉलोनी स्थित आवास पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्व राज्य अध्यक्ष परवेज़ आलंम, ऑल इंडिया युथ फेडरेशन के पूर्व जिला सचिव राम जगन गिरी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नगर मंत्री यहिया अधिवक्ता, सामजिक कार्यकर्ता जॉन्नी यादव ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को सांत्वना दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन नेताओं ने कहा कि अर्जुन सिंह यादव जीवन भर नगर विकास परिषद के बैनर तले शहर की जान समस्याओं को लेकर लड़ते रहे. केंद्रीय विश्व विधालय का सवाल हो या शहर में बिजली संकट हो, या शहर के विकास का कोई सवाल हो, संघर्षो में अगली पंक्ति में अर्जुन सिंह यादव रहते थे.

अर्जुन यादव के निधन पर मसूद मंज़र ने भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से व्यक्तिगत क्षति हुई है. इनके निधन पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सीता राम शर्मा, ऑल इंडिया युथ फेडरेशन के जिला सचिव विजय कुमार पान ने भी शोक व्यक्त किया है. अर्जुन सिंह यादव का अंतिम संस्कार रविवार को विष्णुपद स्थित श्मशान घाट में किया गया.

Also Read : शेखपुरा : पैक्स और व्यापार मंडलों को 26 जुलाई तक चावल जमा करने का निर्देश, 1483 MT आपूर्ति अब भी बाकी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन