Gaya News : गया से दिल्ली के लिए एयर इंडिया फिर शुरू करेगा विमान सेवा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gaya News : एयर इंडिया का विमान गया से दिल्ली के लिए हवाई सेवा फिर से शुरू करने जा रहा है. फिलहाल गया से दिल्ली और दिल्ली से गया के लिए विमान सेवा शुरू की जायेगी जो कि मार्च के मध्य से प्रारंभ होने की संभावना है.

विज्ञापन

बोधगया. अपने नये रूप में एयर इंडिया का विमान गया से दिल्ली के लिए हवाई सेवा फिर से शुरू करने जा रहा है. फिलहाल गया से दिल्ली और दिल्ली से गया के लिए विमान सेवा शुरू की जायेगी जो कि मार्च के मध्य से प्रारंभ होने की संभावना है. जल्द ही टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी जायेगी. गया एयरपोर्ट के डायरेक्टर बंगजीत साहा ने बताया कि एयर इंडिया के संबंधित पदाधिकारी गया एयरपोर्ट पर विमान सेवा शुरू करने को लेकर की जानेवाली असेसमेंट का काम पूरा कर चुके हैं और उम्मीद है कि मार्च के मध्य से गया से दिल्ली और दिल्ली से गया के लिए विमान सेवा शुरू कर दी जायेगी. टिकटों की बुकिंग भी जल्द शुरू होने वाली है. उन्होंने बताया कि फिलहाल शेड्यूल तय नहीं किया गया है कि कितने बजे और सप्ताह में कितने दिन विमान आवाजाही करेगा, लेकिन जल्द शेड्यूल भी प्राप्त हो जायेगा. उल्लेखनीय है कि फिलहाल गया से दिल्ली और गया से कोलकाता के लिए इंडिगो के विमान उड़ान भर रहे हैं. पहले एयर इंडिया के विमान गया से दिल्ली और गया से कोलकाता के लिए सेवाएं दिया करते थे. अब दो-दो विमानन कंपनियों के गया से दिल्ली की सेवा बहाल होने से यात्रियों को किराये में भी रियायत मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन