Gaya से गुजरनेवाली कई ट्रेनें 1 दिसंबर से रहेंगी रद्द, टिकट बुक करने से पहले देखिये सूची

Updated:
विज्ञापन
Gaya Junction

Gaya: भारतीय रेलवे ने गया होकर गुजरनेवाली कई ट्रेनों के परिचालन को रद्द करने का फैसला लिया है. आइये जानते हैं किस वजह से यह निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन

Gaya: भारतीय रेलवे ने एक दिसंबर से गया होकर गुजरनेवाली चार जोड़ी ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. इसके पीछे का कारण कुहासे बताया जा रहा है. इस निर्णय को लेकर रेलवे के उच्चस्तरीय अधिकारियों की एक विशेष बैठक हुई, जिसमें एक दिसंबर से 28 फरवरी तक गया रेलवे स्टेशन से गुजरनेवाली कई ट्रेनों का परिचालन रद्द करने का निर्णय लिया गया. इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि कोहरे के कारण सुरक्षित रेल परिचालन को लेकर एक दिसंबर से 28 फरवरी तक कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है. कुछ ट्रेनों के परिचालन में भी कटौती की गयी है. सीपीआरओ ने बताया कि गाड़ी संख्या 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को रद्द रहेगी. वहीं गाड़ी संख्या 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार व रविवार को रद्द रहेगी.

Gaya Junction Pic

किन ट्रेनों का परिचालन होगा रद्द

  1. गाड़ी संख्या 15620 कामाख्या-गया एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 24 फरवरी तक रद्द रहेगी
  2. गाड़ी संख्या 15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस 3 दिसंबर से 25 फरवरी तक रद्द रहेगी
  3. गाड़ी संख्या 12873 हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 9 जनवरी तक रद्द रहेगी
  4. गाड़ी संख्या 12874 आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस 3 दिसंबर से 10 जनवरी तक रद्द रहेगी
  5. गाड़ी संख्या 22857 संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 6 जनवरी तक रद्द रहेगी
  6. गाड़ी संख्या 22858 आनंद विहार-संतरागाछी एक्सप्रेस 3 दिसंबर से 7 जनवरी तक रद्द रहेगी
  7. गाड़ी संख्या 18103 टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 26 फरवरी तक रद्द रहेगी
  8. गाड़ी संख्या 18104 अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस 4 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी

इसे भी पढ़ें: बिहार को गुलाबी ठंड का इंतजार, चार साल में इस बार सबसे गर्म रहा मौसम

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन