गुरारू : दोहरे हत्याकांड के आरोपितों के घर की हुई कुर्की-जब्ती

Updated at : 13 Jan 2020 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
गुरारू : दोहरे हत्याकांड के आरोपितों के घर की हुई कुर्की-जब्ती

गुरारू : गुरारू पुलिस ने बंदौल गांव में रविवार को दोहरे हत्याकांड के फरार आरोपित लालू यादव, मुलायम यादव, रामदहीन यादव व गुड्डू यादव के घर की कुर्की-जब्ती की. इसमें औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के एक युवक व रफीगंज थाना क्षेत्र के रहनेवाले दूसरे युवक की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर […]

विज्ञापन

गुरारू : गुरारू पुलिस ने बंदौल गांव में रविवार को दोहरे हत्याकांड के फरार आरोपित लालू यादव, मुलायम यादव, रामदहीन यादव व गुड्डू यादव के घर की कुर्की-जब्ती की. इसमें औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के एक युवक व रफीगंज थाना क्षेत्र के रहनेवाले दूसरे युवक की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर कर दी गयी थी. दोनों युवकों के शव को शेरघाटी थाना क्षेत्र के खुटहा नहर के पास फेंक दिया गया था. शव के पास से पुलिस ने आरोपितों का एक मोबाइल जब्त किया था. इसके बाद पुलिस ने हत्याकांड का उद्भेदन करने में सफल रही.

सूत्रों के अनुसार मारे गये दोनों युवक आपस में ममेरा-फुफेरा भाई थे. इस मामले में मारे गये दोनों युवकों के परिजनों ने शेरघाटी थाने में पांचों आरोपितों के प्राथमिकी दर्ज करायी थी, तब से सभी आरोपित फरार हैं. इसके बाद न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने आरोपितों के घर की कुर्की जब्ती की गयी. इस मामले की पुष्टि थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन