टांगी से वार कर पूर्व नक्सली की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Sep 2019 8:41 AM
2006 में एरिया कमांडर रहे रेखा यादव उर्फ शिवाजी ने किया था सरेंडर डुमरिया (गया) : जिला मुख्यालय से करीब 105 किलोमीटर दूर डुमरिया प्रखंड के भदवर थाना क्षेत्र के हडही निवासी व प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पूर्व एरिया कमांडर रेखा यादव उर्फ शिवाजी की भूमि विवाद में सिर पर टांगी से वार […]
2006 में एरिया कमांडर रहे रेखा यादव उर्फ शिवाजी ने किया था सरेंडर
डुमरिया (गया) : जिला मुख्यालय से करीब 105 किलोमीटर दूर डुमरिया प्रखंड के भदवर थाना क्षेत्र के हडही निवासी व प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पूर्व एरिया कमांडर रेखा यादव उर्फ शिवाजी की भूमि विवाद में सिर पर टांगी से वार कर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने हडही गांव से महज 40 मीटर दूरी पहाड़ की तलहट्टी से शव को बरामद किया.
बेटी पिंकी कुमारी ने मामले में 11 पुरुष व दो महिलाओं पर भदवर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.सूत्रों के अनुसार, मृतक के गोतिया जिनके साथ पूर्व से विवाद चला आ रहा था़ रेखा यादव की छोटी बेटी पिंकी कुमारी ने बताया कि रविवार को जिउतिया व्रत से जुड़े सामान की खरीदारी करने के लिए वह पिता के साथ किशुनचक बाजार गयी थी.
लौटते वक्त वह कुछ और सामान खरीदने लगी कि इस बीच पिता आगे निकल गये. उसने घर लौटते समय गांव के पास नाले के पास पिता की हवाई चप्पल पड़ी देखी, लेकिन गौर नहीं किया. देर रात तक पिता के घर नहीं लौटे पर अनहोनी की शंका हुई और पुलिस को पिता के अगवा होने की सूचना दी.
गया के नक्सलग्रस्त डुमरिया के इलाके की घटना, भूमि विवाद से जुड़ा है मामला
नक्सलियों को हथियार सप्लाइ करनेवाले तस्कर समेत चार धराये
मुंगेर : सर्च ऑपरेशन के दौरान रविवार को एसटीएफ व जिला बल के जवानों ने लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र से चार अपराधियों को गिरफ्तार किया. इसमें हथियार तस्कर, पूर्व नक्सली व नक्सलियों का एजेंट शामिल है. उसके पास से 32 कारतूस, एक खोखा व प्रभु ईशा मसीह की मूर्ति बरामद की गयी़
डीआइजी मनु महाराज ने लड़ैयाटांड थाना पहुंच कर नक्सलियों से घंटों पूछताछ की. रविवार को एसटीएफ ने लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र से चार अपराधियों को गिरफ्तार किया. जो सभी नक्सली संगठन से जुड़ा है और एजेंट के रूप में काम करता है. इसमें एक मुफस्सिल थाना क्षेत्र का शंकरपुर निवासी हथियार तस्कर सुधीर यादव है व लड़ैयाटांड थाने के घटवारी निवासी दिवाकर साह, गौरेया निवासी इंद्रदेव कोड़ा व तेधरा निवासी मनोज कोड़ा शामिल हैं.
नवादा : हत्या के आरोपित का गला रेता, मौत
सिरदला (नवादा) : थाना क्षेत्र के ढुबरी बिगहा गांव में रविवार की देर रात 22 वर्षीय युवक की तलवार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान सीता यादव के रूप में हुई है़ अपराधियों ने धारदार हथियार से गर्दन रेत कर हत्या की है.
वहीं मृत सीता यादव पर हत्या का आरोप था. उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज है. पिता भोला प्रसाद उर्फ दिनेश कुमार ने बताया कि रविवार की देर रात 10 की संख्या में एक बोलेरो से भी अपराधी बाहर से आये थे. घटना को अंजाम देने के बाद भागते समय अपराधियों ने पांच राउंड फायरिंग व तीन बम भी ब्लास्ट किया. हालांकि, इस मामले में अभीतक किसी की गिरफ्तारी नही हो सकी है.
पूर्व एसपी गरिमा मलिक के समक्ष किया था आत्मसमर्पण
रेखा यादव वर्ष 2006 में नक्सली संगठन से जुड़े थे और उन्हें प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का एरिया कमांडर बनाया गया था. उन्होंने वर्ष 2015 में नक्सली संगठन से नाता तोड़ कर तत्कालीन एसपी गरिमा मलिक के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था और सामान्य जिंदगी जी रही थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










