बोधगया : पोलियो उन्मूलन में रोटरी की मुख्य भूमिका

Published at :09 Jun 2019 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
बोधगया : पोलियो उन्मूलन में रोटरी की मुख्य भूमिका

बोधगया : रोटरी क्लब डिस्ट्रिक गया 3250 के दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस का पहला दिन सामाजिक प्रतिबद्धता व रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोटेरियन श्री विवेक तंखा पूर्व सॉलिसिटर जनरल व मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य व कुमार प्रसाद सिन्हा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटरी 3250 व गेस्ट ऑफ ऑनर श्री हरिकेश […]

विज्ञापन
बोधगया : रोटरी क्लब डिस्ट्रिक गया 3250 के दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस का पहला दिन सामाजिक प्रतिबद्धता व रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोटेरियन श्री विवेक तंखा पूर्व सॉलिसिटर जनरल व मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य व कुमार प्रसाद सिन्हा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटरी 3250 व गेस्ट ऑफ ऑनर श्री हरिकेश सिंह उपकुलपति छपरा विश्वविद्यालय व अन्य पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री तंखा ने रोटरी के सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि रोटरी द्वारा मुख्य रूप से वैश्विक योगदान में पोलियो उन्मूलन में रोटरी की मुख्य भूमिका है.
साथ ही कहा कि रोटरी इंटरनेशनल द्वारा पोलियो उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों को सहायता प्रदान की गयी है. इसके बाद गेस्ट ऑफ ऑनर श्री हरिकेश सिंह उपकुलपति ने रोटी कॉन्फ्रेंस को अपनी शुभकामनाएं दी. बंगाल से आयी गायिका मधुरिता मुखर्जी ने अपने गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया.
कॉन्फ्रेंस के सुचारू रूप से संचालन में रोटरी गया परिवार से कॉन्फ्रेंस चेयरमैन प्रदीप कुमार, डिस्ट्रिक सेक्रेटरी अमरेंद्र प्रताप सिंह, असिस्टेंट गवर्नर रणविजय सिंह, डॉक्टर संजय वर्मा, रोटेरियन सिन्हा, मनोरंजन प्रसाद अग्रवाल, रामानुज सिंह, विवेक अग्रवाल, रोटेरियन संजय कुमार सिंह, अंकित कुमार, राहुल नवादिया, अभिजीत भदानी, विवेक कल्याण, मनोज सिन्हा आदि ने अपना योगदान दिया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन कॉन्फ्रेंस चेयरमैन रोटेरियन प्रदीप अग्रवाल ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन