डाक टिकट पर मनचाही तस्वीर लगा सकेंगे लोग
गया : डाक विभाग लोगों की खुशियों के साथ अपना नाम जोड़ना चाहता है, जिससे वे अपनी सुनहरी यादों के साथ डाक विभाग का भी नाम लें. इसके लिए डाक विभाग ने एक नयी स्कीम लागू की है. अगर कोई आपसे कहे कि आपकी शादी या बच्चे की सालगिरह पर डाक टिकट भी जारी हो […]
गया : डाक विभाग लोगों की खुशियों के साथ अपना नाम जोड़ना चाहता है, जिससे वे अपनी सुनहरी यादों के साथ डाक विभाग का भी नाम लें. इसके लिए डाक विभाग ने एक नयी स्कीम लागू की है. अगर कोई आपसे कहे कि आपकी शादी या बच्चे की सालगिरह पर डाक टिकट भी जारी हो सकता है, तो हैरान नहीं हों. डाक विभाग यह सेवा जल्द शुरू करने जा रहा है. अब तक लोग अपने सिंगल फोटो वाले डाक टिकट बनवा सकते थे.
आपके शहर में
लेकिन, अब डाक विभाग की ‘माई स्टैंप’ सेवा में मात्र 300 रुपये में किसी भी शुभ आयोजन के 12 डाक टिकट बनवाये जा सकते हैं. अब इन टिकटों पर लोग अपना मनचाहा फोटो लगा सकते हैं. इन टिकटों पर ‘जन्मदिन की बधाई’ , ‘शुभ विवाह’ या ‘सालगिरह मुबारक’ जैसे संदेश भी लिखे होंगे. डाक विभाग की ‘माई स्टैंप’ सेवा के तहत लोग शादी या अन्य शुभ आयोजन पर यादगार के रूप में डाक टिकट जारी करवा सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए