बोधगया : जगन्नाथ मंदिर में श्रीराम जानकी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 13 को, कलशयात्रा आज

Updated:
विज्ञापन

सुबह आठ बजे आनंद वन काली मंदिर से जगन्नाथ मंदिर के लिए निकाली जायेगी कलशयात्रा नौ से 12 मार्च तक शाम चार से छह बजे तक जीयर स्वामी जी महाराज का होगा प्रवचन बोधगया : बोधगया स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर स्थित नवनिर्मित श्री राम जानकी मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा 13 मार्च को संपन्न होगी. इसके लिए […]

विज्ञापन

सुबह आठ बजे आनंद वन काली मंदिर से जगन्नाथ मंदिर के लिए निकाली जायेगी कलशयात्रा

आपके शहर में

विज्ञापन

नौ से 12 मार्च तक शाम चार से छह बजे तक जीयर स्वामी जी महाराज का होगा प्रवचन

बोधगया : बोधगया स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर स्थित नवनिर्मित श्री राम जानकी मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा 13 मार्च को संपन्न होगी. इसके लिए मंदिर परिसर में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. महायज्ञ समारोह की शुरुआत शुक्रवार की सुबह आठ बजे जल यात्रा से होगी. इसमें 111 कलशों में आनंद वन काली मंदिर के समीप निलांजना नदी से महिलाएं जल भर कर जगन्नाथ मंदिर परिसर स्थित यज्ञ मंडप तक जायेंगी.

महायज्ञ के लिए मंदिर परिसर में आकर्षक यज्ञ मंडप तैयार कर लिया गया है. इसके बाद शनिवार की सुबह आठ बजे से प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ आरंभ हो जायेगा. अंत में 13 मार्च को नवनिर्मित श्री राम जानकी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी. इस बीच शनिवार से मंगलवार तक शाम चार से छह बजे तक त्रिदंडी स्वामी के परम शिष्य लक्ष्मी प्रपन्नजीयर स्वामी(बक्सर) के दिव्य उपदेश का श्रोता लाभ उठायेंगे. प्रवचन को लेकर मंदिर परिसर के पश्चिमी हिस्से में पंडाल बनाया गया है व यहीं स्वामी जीयर जी महाराज के लिए कुटीर भी तैयार किया गया है.

श्री जगन्नाथ मंदिर न्यास समिति द्वारा आयोजित इस समारोह को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है व श्रद्धालुओं से इस पुनीत कार्य में शरीक होने की अपील भी की गयी है. उल्लेखनीय है कि प्राचीन जगन्नाथ मंदिर के बगल स्थित जीर्ण-शीर्ण श्री राम जानकी मंदिर का नवनिर्माण किया गया है व अब मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जा रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन