बोधगया : जरहरा गांव पहुंच कर अगलगी से पीड़ित परिवार को दी मदद, पीड़ित की एक बच्ची को नि:शुल्क शिक्षा का दिया आश्वासन
बोधगया : बुधवार की रात बोधगया के जरहरा गांव में हुई अगलगी में तबाह हुए परिवारों को आर्थिक मदद करने पहुंची मम्मीजी एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट की निदेशक जेनी पेरे ने एक बच्ची को नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. गुरुवार को जरहरा गांव पहुंच कर जेनी पेरे व ट्रस्ट के सचिव मुन्ना पासवान ने […]
बोधगया : बुधवार की रात बोधगया के जरहरा गांव में हुई अगलगी में तबाह हुए परिवारों को आर्थिक मदद करने पहुंची मम्मीजी एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट की निदेशक जेनी पेरे ने एक बच्ची को नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. गुरुवार को जरहरा गांव पहुंच कर जेनी पेरे व ट्रस्ट के सचिव मुन्ना पासवान ने पीड़ित परिवारों को दो-दो हजार रुपये नकद व 50-50 किलो चावल दिया.
आपके शहर में
सचिव ने बताया कि अगलगी में वासुदेव रविदास, अनिल रविदास व सुनील रविदास के घर का सारा सामान व कपड़े जल कर राख हो गये. इस कारण संस्था की ओर से आर्थिक मदद के साथ ही पीड़ित सुनील रविदास की आठ वर्षीय बेटी खुशबू को संस्था द्वारा संचालित स्कूल में रख कर शिक्षा दिये जाने का निर्णय लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए