गया : प्रभारी सहायक अभियंता का प्रभार वापस लेते हुए निलंबित करने का प्रस्ताव पारित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2019 7:24 AM
गया : नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों ने गन्नी मार्केट में करोड़ों रुपये की दुकान की हेराफरी करने के आरोप में प्रभारी सहायक अभियंता शैलेंद्र कुमार सिन्हा को सभी प्रभार से मुक्त कर निलंबित करने का प्रस्ताव पारित किया है. बैठक में डिप्टी मेयर ने कहा कि गन्नी मार्केट की दुकान नंबर 10 को […]
गया : नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों ने गन्नी मार्केट में करोड़ों रुपये की दुकान की हेराफरी करने के आरोप में प्रभारी सहायक अभियंता शैलेंद्र कुमार सिन्हा को सभी प्रभार से मुक्त कर निलंबित करने का प्रस्ताव पारित किया है. बैठक में डिप्टी मेयर ने कहा कि गन्नी मार्केट की दुकान नंबर 10 को हाइकोर्ट ने अवैध कब्जाधारी से वापस लेने का निर्देश दिया था.
इसके बाद एसडीओ के यहां से पुलिस बल व मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गयी. प्रभारी सहायक अभियंता ने अवैध कब्जाधारी से एक आवेदन लेकर बिना नगर आयुक्त को जानकारी दिये ही एसडीओ को एक पत्र भेज दिया, जिससे यह साफ हो गया कि प्रभारी सहायक अभियंता ने अवैध कब्जाधारी को फायदा पहुंचाने के लिए काम किया है.
इतना ही नहीं पत्र को नगर आयुक्त कार्यालय के इशू रजिस्टर से निर्गत किया गया. डिप्टी मेयर ने कहा कि इससे पहले भी प्रभारी सहायक अभियंता के कई काम संदेहास्पद व निगम को अहित पहुंचानेवाला रहा है. सदस्यों ने प्रस्ताव पारित किया कि इनसे सहायक अभियंता के साथ अन्य प्रभार को वापस लेते हुए निलंबित किया जाये.
डिप्टी मेयर ने कहा कि इन्हीं अभियंता के कारण चिल्ड्रेन पार्क के शिलान्यास के पांच माह बाद भी काम शुरू नहीं हुआ है, बॉटम नाले के लिए पैसा होने के बाद भी काम नहीं हो रहा है, इसके साथ ही इंडोर स्टेडियम व अशोक सम्राट भवन के निर्माण के बारे में अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया है.
उन्होंने कहा कि अगर यहां के इंजीनियर व कर्मचारी दृढ़-संकल्प कर लें कि शहर को बेहतर कुछ दिनों में बना देना है, तो इसमें कोई संदेह नहीं कि शहर की तस्वीर बदल जायेगी. लेकिन, इसमें लापरवाही की कोई गुंंजाइश न रहे. डिप्टी मेयर ने कहा कि यहां काम करने की फाइल, जिसके टेबल पर पहुंचती है, वहीं अटक जाती है. इस सिस्टम को सुधरना जरूरी है.
- गन्नी मार्केट में करोड़ों रुपये की दुकान की हेराफेरी करने का मामला
- चिल्ड्रेन पार्क व बॉटम नाले का काम शुरू न होने पर बैठक में उठाये गये सवाल
- अशोक सम्राट भवन सहित अन्य कई काम भी अब तक नहीं किये गये शुरू
- बैठक से गायब रहनेवालों से स्पष्टीकरण का प्रस्ताव हुआ पारित
- सफाई व्यवस्था सुदृढ़ बनाने को लेकर लिये गये कई निर्णय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










