गया पुलिस लाइन में कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया : बिहार में गया जिले की पुलिस लाइन में शनिवार को एक पुलिस कांस्टेबल की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गयी. गया नगर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राजकुमार शाह ने कहा कि मृतक की पहचान कुंदन कुमार यादव (25) के तौर पर हुई है. कुंदन गया पुलिस लाइन के उपाधीक्षक मोहम्मद […]

विज्ञापन

गया : बिहार में गया जिले की पुलिस लाइन में शनिवार को एक पुलिस कांस्टेबल की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गयी. गया नगर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राजकुमार शाह ने कहा कि मृतक की पहचान कुंदन कुमार यादव (25) के तौर पर हुई है. कुंदन गया पुलिस लाइन के उपाधीक्षक मोहम्मद साबिर का सुरक्षा गार्ड था. यादव 2015 में कांस्टेबल के तौर पर भर्ती हुआ था. वह नालंदा जिले के विजवल गांव का रहने वाला था.

विज्ञापन

शाह ने बताया कि अभी यह नहीं पता चला है कि कुंदन को गोली कैसे लगी. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. डीएसपी ने कहा कि मृतक कांस्टेबल की पत्नी मोतिहारी में तैनात हैं. अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. घटना के बारे में कांस्टेबल के परिवार को जानकारी दे दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन