बोधगया नगर क्षेत्र में नाली-गली के लिए आठ करोड़ का प्रस्ताव पारित

Updated at : 30 Nov 2018 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
बोधगया नगर क्षेत्र में नाली-गली के लिए आठ करोड़ का प्रस्ताव पारित

बोधगया : बोधगया नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में गली व नाली निर्माण के लिए सात करोड़ 29 लाख 25 हजार 400 रुपये खर्च करने का प्रस्ताव पारित किया गया है. गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में यह निर्णय किया गया कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत चयनित योजनाओं के […]

विज्ञापन
बोधगया : बोधगया नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में गली व नाली निर्माण के लिए सात करोड़ 29 लाख 25 हजार 400 रुपये खर्च करने का प्रस्ताव पारित किया गया है. गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में यह निर्णय किया गया कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत चयनित योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्राक्कलित राशि की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जाये.
इसमें कुल 17 योजनाओं के लिए उपरोक्त राशि खर्च किये जाने का प्रस्ताव है. इसके साथ ही, यह भी निर्णय किया गया कि आदर्श नगर निकाय योजना के तहत सरकार से प्राप्त एक करोड़ रुपये नगर पंचायत क्षेत्र में नाली, गली व पीसीसी पथों के निर्माण के लिए खर्च किये जायें. स्टैंडिंग कमेटी ने फैसला लिया है कि अवैध निर्माण व घरों आदि को तोड़ने के बाद निकले मलबे को सड़क के किनारे फेंकने वालों से अब नगर पंचायत द्वारा जुर्माना वसूला जायेगा.
इसके लिए संबंधित व्यक्ति से प्रतिदिन 100 सीएफटी के लिए एक हजार रुपये बतौर जुर्माना निर्धारित किया गया. फुटपाथी दुकानदारों को भी पांच रुपये प्रति वर्गफीट की दर से किराया वसूलने व चलंत शौचालय के लिए प्रतिदिन एक हजार रुपये किराया लिये जाने का निर्णय किया गया.
साफ-सफाई पर विशेष जोर
बोधगया में जारी विभिन्न बौद्ध संगठनों के पूजा-समारोह व पर्यटन सीजन के मद्देनजर यहां पहुंच रहे देशी-विदेशी पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जायेगा. अगले महीने दलाई लामा के बोधगया अागमन व उनके साथ हजारों की संख्या में पहुंचने वाले भिक्षु, लामा व श्रद्धालुओं को देखते हुए सफाई पर जोर दिये जाने का निर्णय किया गया है. यह भी कहा गया कि स्वच्छता को लेकर डीएम के निर्देश के आलोक में 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक बोधगया में आउटसोर्सिंग के माध्यम से भी साफ-सफाई करायी जा सकती है. इसके लिए एक कॉम्पेक्टर मशीन व एक स्वीपिंग मशीन की खरीद करने की भी स्वीकृति प्रदान की गयी. बैठक में निर्णय किया गया कि सबके लिए आवास योजना के तहत वैसे लाभुक, जिनके कागजात की कमी के कारण उनकी किस्तों का आवंट
न नहीं हो सका है , वैसे लाभुकों की सूची व कमियों की जानकारी संबंधित वार्ड पार्षदों को उपलब्ध कराने का निर्देश नगर पंचायत कार्यालय के संबंधित कर्मचारी को दिया गया. स्टैंडिंग कमेटी ने नगर पंचायत के कंप्यूटर ऑपरेटर कुंदन कुमार को अनुशासनहीनता, कार्य में लापरवाही व अवज्ञा के आरोप में सेवामुक्त करने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी को दिया.
नगर पंचायत के सुपरवाइजर नवीन कुमार व कनीय अभियंता कुंदन कुमार वर्मा पर अनुशासनहीनता के आरोप में कार्रवाई करने को कहा गया है. बैठक में मुख्य पार्षद बेलमंती देवी, उप मुख्य पार्षद मनोरमा देवी, सदस्य अनीता देवी, रामसेवक सिंह, चंदेश्वर यादव व कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार शामिल हुए. अब शुक्रवार को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन