नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को उड़ाने की रची थी साजिश, अर्द्धसैनिक बल ने मंसूबे को किया नाकाम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया : गया में पुलिस ने नक्सलियों के बड़े मंसूबे को नाकाम कर दिया है. समय रहते पुलिस ने सुरक्षाबलों को उड़ाने की साजिश को नाकाम कर दिया है. एसएसबी के बम निरोधक दस्ते ने गड्डे में लगाये बम को खोज निकाला, जिसे डिफ्यूज कर दिया गया है. पुलिस ने 10 किलोग्राम का केन बम […]

विज्ञापन

गया : गया में पुलिस ने नक्सलियों के बड़े मंसूबे को नाकाम कर दिया है. समय रहते पुलिस ने सुरक्षाबलों को उड़ाने की साजिश को नाकाम कर दिया है. एसएसबी के बम निरोधक दस्ते ने गड्डे में लगाये बम को खोज निकाला, जिसे डिफ्यूज कर दिया गया है. पुलिस ने 10 किलोग्राम का केन बम बरामद किया. नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों को उड़ाने की साजिश रची थी लेकिन समय रहते पुलिस ने नक्सलियों के नापाक मंसूबे को ध्वस्त कर दिया.

विज्ञापन

https://t.co/taZQ5jy0jK

घटना आती थाना क्षेत्र के दौलतपुर-मिठापुर मार्ग की है. जहां, नक्सलियों ने गड्डा कर बम को प्लांट किया था. इस मामले में पुलिस ने हार्डकोर नक्सली रामदलपति भोक्ता को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. इसी दौरान उसने बम प्लांट करने की जानकारी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन