ड्रग स्टोर की मरम्मत का काम शुरू

Updated:
विज्ञापन

प्रभात खबर में समस्या उजागर होने के बाद अधिकारियों ने लिया संज्ञान गया : प्रभात खबर में शनिवार के अंक में बारिश के दौरान मेडिकल काॅलेज अस्पताल की स्थिति दिखाती खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन की नींद खुल गयी है. जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह ही अस्पताल के अधिकारियों की बैठक हुई. […]

विज्ञापन

प्रभात खबर में समस्या उजागर होने के बाद अधिकारियों ने लिया संज्ञान

आपके शहर में

विज्ञापन
गया : प्रभात खबर में शनिवार के अंक में बारिश के दौरान मेडिकल काॅलेज अस्पताल की स्थिति दिखाती खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन की नींद खुल गयी है. जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह ही अस्पताल के अधिकारियों की बैठक हुई. इसमें ड्रग स्टोर में पानी के रिसाव को सबसे पहले रोकने की बात हुई. मुख्य ड्रग स्टोर में पानी के रिसाव को रोकने के लिए शाम से मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया. इसके बाद वार्ड में बने स्टोर को ठीक कराया जायेगा.
इधर, अस्पताल प्रशासन ने भवन निर्माण विभाग को भी पत्र लिख कर पूरी चीजों को जल्द ठीक कराने को कहा है. सूत्रों की मानें, तो ड्रग स्टोर में पानी के रिसाव का मामला पहले भी आता रहा था. मरम्मत के लिए पैसे का आवंटन भी फाइनल हो चुका था. लेकिन, जब जुलाई में बारिश नहीं हुई तो, अधिकारी व कर्मचारी भी सुस्त पड़ गये. अब बारिश हुई, तो आफत आ गयी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन